HomeHeath

रेप केस के 20 दिन बाद सक्रिय हुए एमएलए सिमरजीत सिंह बैंस

रेप केस के 20 दिन बाद सक्रिय हुए एमएलए सिमरजीत सिंह बैंस

रेप केस के 20 दिन बाद सक्रिय हुए एमएलए सिमरजीत सिंह बैंस : लुधियाना में सभाएं कर बोल रहे-ऐसे पर्चों से डरने वाला नहीं, पीड़िता ने जान का खतरा बताकर ह

डीजीपी बोले लावारिस मिले चीज तो 112 या 181 पर दें सूचना
शिवसेना समाजवादी पंजाब सकतर जतिंदर सोनू को 41वा जन्मदिन मुबारक : विशाल मदान
आप की जनहितैषी नीतियों से हर वर्ग प्रभावित : कुलवंत सिद्धू

रेप केस के 20 दिन बाद सक्रिय हुए एमएलए सिमरजीत सिंह बैंस : लुधियाना में सभाएं कर बोल रहे-ऐसे पर्चों से डरने वाला नहीं, पीड़िता ने जान का खतरा बताकर हाईकोर्ट जाने की बात कही

लुधियाना : (पी9 ब्यूरो) : 

प्लॉट विवाद के चलते पीड़िता से रेप करने के आरोपों में नामजद विधायक सिमरजीत सिंह बैंस फिर से सक्रिय हो गए हैं। अब वह खुलकर जनसभाओं में संबोधित करने लगे हैं और लोगों के समक्ष खुलकर बोल रहे हैं कि वह इन मामलों से डरने वाले नहीं हैं। इस पर पीड़िता और उनके वकील ने ऐतराज जताया है और कहा है कि वह विधायक की गिरफ्तारी के लिए फिर से हाईकोर्ट जाएंगे। दूसरी तरफ पुलिस का भी इस मामले में रवैया नर्म दिखाई दे रहा है। थाना प्रभारी का कहना है कि जांच चल रही है। जब जरूरत होगी विधायक को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
विधानसभा हलका आत्मनगर की ही एक महिला ने 9 माह पहले पुलिस कमिश्नर को शिकायत दी थी कि लोक इंसाफ पार्टी के अध्यक्ष और हलका आत्मनगर से विधायक सिमरजीत सिंह बैंस के खिलाफ शिकायत दी थी। इसमें उसने कहा कि विधायक बैंस ने एक प्लाट की खरीद-फरोख्त में हुए विवाद के चलते उसके साथ नाजायज संबंध बनाए हैं और उसके साथ जबरदस्ती की है। इसकी जांच ततकालीन एडीसीपी 4 से करवाई गई थी, मगर मामला दर्ज नहीं किया गया।
पीड़िता ने अदालत में शिकायत दी तो एडीशनल चीफ ज्यूडिशियल मजिस्ट्रेट ने मामला दर्ज करने के आदेश दिए। पुलिस ने तीन दिन बाद मामला दर्ज तो किया मगर इसे भी छिपाकर रखा। रोजाना जारी होने वाली क्राइम रिपोर्ट में भी इसका जिक्र नहीं किया गया। इसके बाद जब शिअद ने प्रदर्शन किया तो बताया गया कि मामला दर्ज हो चुका है और अब पीडिता के ब्यान दर्ज करवाने हैं। अब पीड़िता के वकील हरीष राय ढांडा और पीड़िता विधायक की गिरफ्तारी के लिए जद्दोजहद कर रहे हैं।

जनसभाएं कर रहे हैं विधायक बैंस

विधायक बैंस ने आपराधिक मामला दर्ज होने के बाद कुछ समय के लिए अपने आप को मीडिया और लोगों से दूर कर लिया था। मगर अब वह फिर से खुलकर मिल रहे हैं। वह कार्यालय में बैठकर लोगों के काम करवा रहे हैं और इसी बाकायदा फोटो भी अपने फेसबुक पर अपलोड कर रहे हैं। दो दिन पहले शिमलापुरी में एक सड़क का काम शुरू करवाने के लिए हुई जन सभा में और रविवार को सुबह किसाना अंदोलन में त्रिपाल भेजने के समय एक मीटिंग में शामिल हुए। उनका कहना था कि यह पहली बार नहीं है हर साल उन पर मामला दर्ज किया जाता है मगर वह डरने वाले नहीं हैं।

हमारी जान को खतरा, गिरफ्तार करे पुलिस

पीड़िता और उनके वकील हरीष राय ढांडा का कहना है कि पुलिस को हर तरह का सबूत दिया जा चुका है। पीड़िता और गवाहों को धमकाने के प्रयास हो रहे हैं। परिजनों पर हमले हो रहे हैं। शोशल मीडिया पर शरेआम धमकाया जा रहा है और फोन पर गालियां दी जा रही है। सभी सबूत देने के बावजूद पुलिस विधायक को गिरफ्तार नहीं कर रही है, इस लिए अब वह हाईकोर्ट जाएंगे और वहां सभी सबूत देकर इस मामले में दखल की मांग करेंगे।

सभी आरोप झूठे मुझे किसी का डर नहीं, इसलिए लोगों में जा रहा

विधायक सिमरजीत सिंह बैंस का कहना है कि उन पर लगाए जा रहे सभी आरोप झूठे हैं। पुलिस मामले की जांच कर रही है और वह हमेशा जांच में साथ दे रहे हैं। आने वाले समय में साफ हो जाएगा कि इन मामलों में कितनी सचाई है।

जांच चल रही, जरूरत पड़ी तो होगी गिरफ्तारी

उधर, थाना डिवीजन नंबर 6 के प्रभारी अमनदीप सिंह बराड़ का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है। हमने महिला के ब्यान दर्ज कर लिए हैं। सबूतों की जांच की जा रही है। अगर जरूरत पड़ेगी तो ही विधायक की गिरफ्तारी की जाएगी। अगर पीडिता या किसी को समस्या है तो वह उच्च अधिकारियों को शिकायत दे सकते हैं।

COMMENTS

WORDPRESS: 0
DISQUS: 1