Homeपंजाबकोरोनावायरस

राॅन्ग साइड आ रहे ट्रक ने ऑल्टो कार को मारी टक्कर

राॅन्ग साइड आ रहे ट्रक ने ऑल्टो कार को मारी टक्कर

हादसा : राॅन्ग साइड आ रहे ट्रक ने ऑल्टो कार को मारी टक्कर, कार काटकर निकाला रेलवे कर्मी का परिवार लुधियाना : (पी9 ब्यूरो) :  टिब्बा रोड इला

पेट्रोल पंप डीलर्स एसोसिएशन को पत्र लिख लगाई गुहार
कलयुगी मां की घिनौनी हरकत : पति की मौत के बाद अवैध संबंध बनाए
पीएम मोदी, गृहमंत्री अमित शाह, मुख्यमंत्री बंगाल ममता बनर्जी , सीएम यूपी योगी आदित्यनाथ, तीरथ सिंह उत्तराखंड सीएम, इलेक्शन कमिश्नर सुनील चंद्रा की डीजीपी ऑफिस चंडीगढ़ थाना में कोविड गाइडलाइंस फॉलो ना करने की शिकायत दर्ज करवाई

हादसा : राॅन्ग साइड आ रहे ट्रक ने ऑल्टो कार को मारी टक्कर, कार काटकर निकाला रेलवे कर्मी का परिवार

लुधियाना : (पी9 ब्यूरो) : 

टिब्बा रोड इलाके में गेंहू से लदे ट्रक ने ऑल्टो कार सवार रेलवे मुलाजिम व परिवार को टक्कर मार दी और फिर घसीटता ले गया। इसके बाद हंगामा हो गया और लोगों की भीड़ जुट गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने गाड़ी को कटर से काटकर 20 मिनट बाद तीनों घायलों को निकाला। जिन्हें निजी अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। उधर, आरोपी ट्रक चालक मौके से फरार हो गया। थाना टिब्बा की पुलिस मामले की जांच कर रही है।

20 मिनट तक कार में फंसे रहे

जांच अधिकारी सुखदेव सिंह ने बताया कि दोपहर को टिब्बा रोड पर कपूरथला निवासी सरदूल सिंह, उनका बेटा जसबीर और बेटी लुधियाना से होते हुए यमुनानगर जा रहे थे। इस दौरान हादसा हो गया। तीनों गाड़ी में 20 मिनट फंसे रहे। तभी लोगों और ट्रैफिक पुलिस ने तीनों को गाड़ी से निकालने की कोशिश की, लेकिन गाड़ी की हालत बहुत ज्यादा खराब थी, जिसकी वजह से मुलाजिमों ने कटर मंगवाकर गाड़ी को काटना शुरू किया और फिर काफी मशक्कत से सभी घायलों को बाहर निकाला। जिसमें तीनों के गंभीर चोटें आई है। इस दौरान जेसीबी मंगवाकर गाड़ी को वहां से हटाया गया। इस दौरान लंबा ट्रैफिक जाम लगा रहा।

COMMENTS

WORDPRESS: 0
DISQUS: 0