Homeचण्डीगढ़

राहुल गांधी से मिले रावत खड़गे व जेपी

आज हो सकता है तालमेल कमेटी का एलान

राहुल गांधी से मिले रावत खड़गे व जेपी

कांग्रेस Vs अंतर्कलह : राहुल गांधी से मिले रावत खड़गे व जेपी, प्रदेश प्रधान समेत कई मुद्दों पर चर्चा आज हो सकता है तालमेल कमेटी का एलान चंड

यूपी की नई जनसंख्या नीति 2021-30 तैयार
सिद्धू के रणनीतिक सलाहकार मुस्तफा की धमकी
बिजली कटों के खिलाफ भड़के व्यापारियों ने सरकार का पुतला फूंक दी चेतावनी

कांग्रेस Vs अंतर्कलह : राहुल गांधी से मिले रावत खड़गे व जेपी, प्रदेश प्रधान समेत कई मुद्दों पर चर्चा

आज हो सकता है तालमेल कमेटी का एलान

चंडीगढ़ : (पी9 ब्यूरो) : 

पंजाब कांग्रेस में बढ़ती अंतर्कलह से निपटने को बनाई तीन सदस्यीय कमेटी ने कांग्रेस महासचिव राहुल गांधी से रविवार को मीटिंग की। पंजाब प्रभारी हरीश रावत, पूर्व राज्यसभा सदस्य मल्लिकार्जुन खड़गे, पूर्व सांसद जेपी अग्रवाल की राहुल से 1 घंटा चली चर्चा को शिअद व बसपा गठबंधन के मद्देनजर कांग्रेस की तैयारियों से संबद्ध बताया गया है।
पार्टी सूत्रों के मुताबिक मीटिंग में सुनील जाखड़ की प्रधानगी, कैप्टन अमरिंदर व नवजोत सिद्धू के बीच चल रहे विवाद समेत नाराज कांग्रेसी नेताओं के उठाए सवालों को लेकर भी बड़ी चर्चा हुई है। पैनल मेंबरों ने राहुल से सीएम अमरिंदर की 4 सालों की कारगुजारी, मंत्रियों व विधायकों द्वारा बताई समस्याओं व सुझावों को विस्तार से बताया। चुनावों में नवजोत सिंह सिद्धू की आगामी भूमिका पर भी विचार किया गया।
इस दौरान राहुल ने उपस्थित सदस्यों को उनकी सिफारिशें तालमेल कमेटी को सौंपने को कहा है। हरीश रावत ने संकेत दिए कि सोमवार को तालमेल कमेटी के गठन का एलान हो सकता है। कमेटी में हाइकमान व प्रदेश के कई नेता शामिल किए जा सकते हैं। उन्होंने कहा, कमेटी के सदस्य पार्टी अध्यक्ष सोनिया गांधी से जल्द मिलेंगे। उसके बाद कांग्रेस में बड़ा फेरबदल तय है।

ये मुद्दे रहेंगे अहम, सिद्धू, बाजवा व दूलो के सुझावों पर होगा मंथन

तालमेल कमेटी नवजोत सिंह सिद्धू, प्रताप सिंह बाजवा, शमशेर सिंह दूलो और राजकुमार वेरका के सुझावों पर मंथन करेगी। पीपीसीसी चीफ सुनील जाखड़ पहले ही कह चुके हैं कि पार्टी की मजबूती के लिए मेरा पद छोड़ना जरूरी हैं तो वह तैयार हैं। हरीश रावत ने कहा-पार्टी प्रधान सोनिया-गांधी, राहुल, सीएम अमरिंदर सिंह राजनीतिक सलाहकार प्रशांत किशोर के साथ मिलकर 2022 के चुनावों का रोडमैप तैयार करेंगे। इस दौरान शिअद-बसपा गठबंधन से पार्टी के वोटबैंक पर संभावित असर की भी समीक्षा की जाएगी।

कांग्रेस को केंद्र व राज्यों में व्यापक सुधार की जरूरत

कांग्रेस को जल्द ही संगठनात्मक चुनाव कराने, केंद्र व राज्य स्तर पर व्यापक सुधार करना चाहिए। पार्टी में अनुभवी व युवाओं में संतुलन बनाने की भी जरूरत है। हालांकि अभी भाजपा का कोई मजबूत विकल्प नहीं है।
– कपिल सिब्बल, कांग्रेस नेता

COMMENTS

WORDPRESS: 0
DISQUS: 3