Homeपंजाब

राष्ट्रीय पार्टिया ईस्ट इंडिया कंपनी : सुखबीर बादल

राष्ट्रीय पार्टिया ईस्ट इंडिया कंपनी : सुखबीर बादल

 राष्ट्रीय पार्टिया ईस्ट इंडिया कंपनी : सुखबीर बादल कहा 'पंजाब पर कब्जा कर हर तरह से लूटा' लुधियाना : (रवि वर्मा ब्यूरो) :  पंजाब पॉलिटि

राम नाम के जयघोष से पूरा शहर हुआ राम मय : राकेश भाटिया
लुधियाना में लूट की बड़ी वारदात नाकाम : लुधियाना में मुथूट फिनकॉर्प में घुसे 3 लुटेरे
एस डी पी सीनियर सकेंडरी स्कूल में गुरुतेग बहादुर जी के शहीदी दिवस पर कार्यक्रम का किया आयोजन : बलराज भसीन

 राष्ट्रीय पार्टिया ईस्ट इंडिया कंपनी : सुखबीर बादल

कहा ‘पंजाब पर कब्जा कर हर तरह से लूटा’

लुधियाना : (रवि वर्मा ब्यूरो) : 

पंजाब पॉलिटिक्स :शिरोमणि अकाली दल (SAD) के प्रधान सुखबीर बादल ने राष्ट्रीय दलों को ईस्ट इंडिया कंपनी करार दिया। बादल ने कहा कि राष्ट्रीय दल की एक ही मंशा है, पंजाब पर कब्जा कर हर तरह से लूटा जाए। सेवा करने के लिए नहीं आते। आजादी से पहले ईस्ट इंडिया कंपनी देश विकास के लिए नहीं आई थी, बल्कि खजाना खाली करने के लिए आई थी। यह राजनीतिक दल भी उसी तरह पंजाब को लूटने के बाद लौट जाएंगे। उन्होंने कहा कि पंजाब और पंजाबियों का एकमात्र क्षेत्रीय दल शिरोमणि अकाली दल है, जो पंजाब की रक्षा कर सकता है। सुखबीर बादल शिअद के नाराज पूर्व मंत्री जगदीश सिंह गरचा के निवास पर उन्हें मनाने पहुंचे थे। शिअद उम्मीदवारों की घोषणा में हो रही देरी पर सुखबीर ने कहा कि अगले सप्ताह तक सभी उम्मीदवार घोषित कर दिए जाएंगे।

सुखबीर ने दावा किया कि कांग्रेस और आम आदमी पार्टी पंजाब में भी मिलकर चुनाव लड़ेंगे। जिन सीटों के उम्मीदवार घोषित नहीं किए, वहां दोनोें एकसाथ लड़ेंगे। उनका कहना था कि पंजाब के बाहर मुख्यमंत्री भगवंत मान कांग्रेसियों के गले मिलते हैं और पंजाब में उन्हें बुरा भला कहते हैं, जबकि अंदर से दोनों मिले हैं। 

शराब घोटाले पर दिया बड़ा ब्यान बोले सुखबीर

सुखबीर ने दावा किया कि दिल्ली से बड़ा शराब घोटाला पंजाब में हुआ है और इसके आर्टिटेक भी वहीं हैं, जिन्होंने दिल्ली में बनाया था। जिन कंपनियों को दिल्ली में ठेका दिया, उन्हें को पंजाब में दिया। वही पालिसियां यहां लागू की। भगवंत मान भी इस घेरे में फंसेंगे। मान को डर है कि केजरीवाल की तरह उन्हें अंदर न कर दिया जाए। अब हालत यह है कि दिल्ली से जो आदेश आता है, उसका अनुपालन करवा देते हैं।

COMMENTS

WORDPRESS: 0
DISQUS: 0