राम नवमी पर निकलने वाली 18वी शोभायात्रा 17 अप्रैल को, यात्रा के उपलक्ष में अगली मीटिंग 21मार्च को : अशोक शर्मा 21मार्च को प्रचार समाग्री रिलीज़ क
राम नवमी पर निकलने वाली 18वी शोभायात्रा 17 अप्रैल को, यात्रा के उपलक्ष में अगली मीटिंग 21मार्च को : अशोक शर्मा
21मार्च को प्रचार समाग्री रिलीज़ की जाएगी
चांदी के राम दरबार एवं सुंदर झांकियो से सुशोभित होगी यात्रा
लुधियाना : (पी9 ब्यूरो) :



राम महोत्सव कमेटी द्वारा 18वी राम नवमी की शोभायात्रा 17 अप्रैल को बड़ी धूमधाम से निकाली जा रही है। इस उपलक्ष में दूसरी मीटिंग बाबा बालक नाथ मंदिर जस्सिया रोड में परमजीत सिंह पम्मी प्रधान की अध्यक्षता सम्पन हुई। प्रधान परमजीत सिंह ने यात्रा पूरा सहयोग करने का आश्वासन दिया एवं यात्रा के साथ तीन ढोल वाले देने को कहा। जनरल सेक्रेटरी जगदीश भाटिया ने प्रभू राम के जयघोष के साथ मीटिंग की शुरुआत की। प्रधान अशोक शर्मा ने बताया 17 अप्रैल को निकलने वाली शोभायात्रा चिन्तपूर्णी मन्दिर नजदीक ज्वाला सिंह चौक से शुरू होकर जस्सिया रोड से होती हुई 22फूटी रोड से चांदी राम पोर्टली फार्म से भूरीवाले चौक से हैबोवाल मैन रोड से होती हुई बैंक कलोनी माँ चिंतपूर्णी मन्दिर बलोके रोड हैबोवाल में महा आरती के साथ सम्पन होगी।
जनरल सेक्रेटरी जगदीश भाटिया ने कहा कि यात्रा के रूट को अच्छे तरीके से सजाया जायेगा। बैंड बाजो और सुन्दर झांकियो के साथ प्रभू राम का उत्सव दुकानदारों, धार्मिक एवं समाजिक लोगो द्वारा जगह जगह लंगरों का ख़ास प्रबन्ध कर मनाया जायेगा।
रथ इंचार्ज सुनील मेहता ने बताया कि रथ को चांदी के राम दरबार से सजाया जाएगा एवं हर वर्ष की भांति इस बार भी सभी रथ सेवक पुरे रास्ते नंगे पाँव प्रभु नाम के जयकारो संग रथ को खींचेगे। यात्रा वाले दिन सारा इलाका राम नाम के जैकारो से राममय होजाएगा।सुनील मेहता ने बताया की अगली मीटिंग में प्रचार समाग्री रिलीज की जाएगी इसलिए सभी मेंबर राम भगत ड्रेस कोड में शामिल हो तथा अपने साथ और राम भगतो को साथ लेकर आये ताकि सभी के सुझाव के साथ यात्रा को शानदार तरीके से निकाला जा सके।
दमन कपूर भाजपा मंडल प्रधान सलेम टाबरी ने अपना पूरा सहयोग देने का आश्वासन दिया तथा अपने पंद्रह साथियो के साथ यात्रा के पुरे रूट के ट्रेफिक को कंट्रोल करने की जिम्मेदारी ली।
गुरमीत सिंह प्रधान प्रीत विहार कालोनी ने भी राम नवमी के उपलक्ष में निकाली जाने वाली रथ यात्रा में अपने साथियो संग शामिल हो पूरा सहयोग देने का आश्वासन दिया।
इस मोके पर चेयरमैन सुनील संगल, प्रधान अशोक शर्मा, जरनल सेक्रेटरी जगदीश भाटिया, रथ इंचार्ज सुनील मेहता, सूरज शर्मा, पवन कुमार, शिव कुमार, रुपेश कुमार, केवल कृष्ण मोदी, महिंद्र जोशी, गुरमीत सिंह प्रधान प्रीत विहार कलोनी, हितेश भारद्वाज, धार्मिक गायक प्रदीप शर्मा, दमन कपूर भाजपा मंडल प्रधान सलेम टाबरी तोर पर हाजिर रहे।

COMMENTS