Homeपंजाब

रामलीला में खेवट ने प्रभु राम को करवाई गंगा पार देखे कुछ अलौकिक झलकियां >>>>>

रामलीला में खेवट ने प्रभु राम को करवाई गंगा पार देखे कुछ अलौकिक झलकियां >>>>>

एकता रामलीला दशहरा कमेटी की तरफ से करवाई जा रही रामलीला में खेवट ने प्रभु राम को करवाई गंगा पार देखे कुछ अलौकिक झलकियां >>>>>>, चौबीस को 50 फुट का रा

दुःखद समाचार : सिद्व पीठ महाबली संकटमोचन श्री हनुमान मंदिर जोशी नगर हैबोवाल के प्रधान अशोक जैन नहीं रहे
लुधियाना में साढ़े 8 करोड़ की लूट में 5 गिरफ्तार
किसान दिल्ली में, फिर भी 70.33% मतदान

एकता रामलीला दशहरा कमेटी की तरफ से करवाई जा रही रामलीला में खेवट ने प्रभु राम को करवाई गंगा पार देखे कुछ अलौकिक झलकियां >>>>>>, चौबीस को 50 फुट का रावण होगा दहन  : प्रधान बी के वर्मा 

लुधियाना : (रवि वर्मा ब्यूरो) : 

रामलीला एवं दशहरा मेले के पांचवे  दिन प्रभु श्री राम को खेवट ने अपनी नाव में गंगा पार करवाई और माता सीता ने अपनी वालिया उतार खेवट को मेहनताना देने के लिए प्रभु को आग्रह किया। उधर भरत और शत्रुघन ननिहाल से वापिस माता केकई के पास पहुंचे, सारी व्यथा सुन हुए दंग तथा माता केकई को लगाई फटकार। पत्रकारों को ये जानकारी देते हुए प्रधान बी के वर्मा तथा उप प्रधान जतिन शर्मा ने बताया कि हर साल की तरह इस साल भी प्रभु राम की लीलाओं से आज की पीढ़ी को जागरूक करवाना अति अनिवार्य है, बुराई पर अच्छाई का प्रतीक दुशहरा पर्व चौबीस को बड़ी ही श्रद्धा एवं धूम धाम से मनाया जायेगा। इस मोके पर चेयरमैन कुलविंदर सिंह प्रिंस, प्रधान बी के वर्मा, उप प्रधान जतिन शर्मा, कुलदीप सिंह गोल्डी, जगदीश दीशा, प: संदीप प्रकाश रतुरी, राकेश वोहरा, विकास कनोजिया आदि मौजूद रहे। उप प्रधान जतिन शर्मा ने पत्रकारों को सम्बोधित करते हुए कहा हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी दशहरा पर्व बड़ी धूम धाम से मनाया जा रहा है। रामलीला एवं दशहरा मेले में आज मुख्य मेहमान सकंट मोचन श्री हनुमान मंदिर जोशी नगर के प्रधान अमन जैन जी तथा उनके साथ सेवक अनुज मदान ने राम लीला मदान में शिरकत की जहा उन्होने रिबन काट रामलीला प्रोग्राम को शुरू करवाया वही संस्था के प्रधान बी के वर्मा तथा उप प्रधान जतिन शर्मा ने उन्हें सन्मानित किया। युवा सन्नी सप्रा को भी सन्मानित किया गया। 

COMMENTS

WORDPRESS: 0
DISQUS: 0