राधिका ग्रुप ऑफ भरतपुर की सदस्यों ने मनाया "आया सावन झूम' के कार्यक्रम : डिंपल मित्तल भरतपुर : (रवि वर्मा ब्यूरो) : राधिका ग्रुप ऑफ भरतपुर
राधिका ग्रुप ऑफ भरतपुर की सदस्यों ने मनाया “आया सावन झूम’ के कार्यक्रम : डिंपल मित्तल
भरतपुर : (रवि वर्मा ब्यूरो) :

राधिका ग्रुप ऑफ भरतपुर की सदस्यों द्वारा शहर में पहली बार बहुत ही भव्य स्तर पर एक तीज कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है इसमें महिलाओ के लिए मेहंदी, झूले , सेल्फी पॉइंट व लकी ड्रा आदि अनेक आकर्षक कार्यक्रम रखे गए हैं। कार्यक्रम को भव्यता प्रदान करने के लिए आयोजक टीम द्वारा कार्यक्रम स्थल सेक्टर 3 में स्थित राज गार्डन का भी निरीक्षण कर वहां की स्थिति का जायजा लिया गया इसके साथ ही भरतपुर शहर में कार्यक्रम के प्रचार प्रसार के लिए बड़े बड़े होर्डिंग भी शहर में लगवाए जा रहे हैं। महिला टीम द्वारा व्हाट्सप ग्रुप बनाकर शहर की करीब 700 महिलाओं के बीच ऑनलाइन कंप्टीशन करवाए जा रहे है इसमें जीतने वाले सभी विजेताओं को हमारे आगामी कार्यक्रम आया सावन झूम के में 9 जुलाई रविवार को पुरस्कृत किया जाएगा। मुख्य अतिथि के रूप में मंजू सुभाष गर्ग जी कार्यक्रम की अध्यक्षता करेंगी। कार्यक्रम संयोजक डिंपल मित्तल, सीमा मित्तल, शालिनी मित्तल, पारुल अग्रवाल, आशा अग्रवाल, सपना डीगिया, अंजू मित्तल व पुष्पा अग्रवाल द्वारा किया जा रहा है।
COMMENTS