HomeHeath

राजा दशरथ की मृत्यु से लेकर शबरी के बेर खाने का हुआ मंचन : सुभाष मोदी

राजा दशरथ की मृत्यु से लेकर शबरी के बेर खाने का हुआ मंचन : सुभाष मोदी

राजा दशरथ की मृत्यु से लेकर शबरी के बेर खाने का हुआ मंचन : सुभाष मोदी लुधियाना/खन्ना : (पी9 ब्यूरो) :  श्री रामलीला कमेटी की ओर से जीटीबी म

विधायक कुलवंत सिद्धू ने संगीत सिनेमा रोड के निर्माण कार्य का किया उद्धघाटन
जगतनाथ रथ यात्रा में कृष्ण बलराम का भव्य स्वागत
गरीब जनता को गली सड़ी गेहूं बांट उनके स्वास्थ्य के साथ खिलवाड़ करने वालो पर हो कड़ी कारवाई : हरकेश मित्तल

राजा दशरथ की मृत्यु से लेकर शबरी के बेर खाने का हुआ मंचन : सुभाष मोदी

लुधियाना/खन्ना : (पी9 ब्यूरो) : 

श्री रामलीला कमेटी की ओर से जीटीबी मार्किट में चल रही संगीतमय रामलीला के छठे दिन मंगलवार को श्री रामायण वंदना के साथ रामलीला मंचन शुरू हुई। ज्योति प्रचंड की रस्तम इस्कॉन फेस्टीवल कमेटी खन्ना के चेयरमैन पवन सचदेवा, उप चेयरमैन वासदेव बत्रा, महासचिव हरविदर शंटू, एडवोकेट अमित वर्मा, अशोक विज और शिवपुरी मंदिर की कीर्तन मंडली द्वारा की गई।

इस दौरान पिता दशरथ की मृत्यु का समाचार पाकर भरत जी का अयोध्या फिर श्री राम से वन में मिलने पहुंचना, माता अन्नसूया जी से माता सीता को वरदान मिलना, सरवंग रिषी, अगस्त रिषी इत्यादि से श्री राम का मिलन, पंचवटी में सूर्पनखा का पहुंचना ओर लक्ष्मण जी द्वारा सूर्पनखा की नाक काटना, खर दूषण का वध, स्वर्ण हिरण के पीछे श्री राम का जाना, माता सीता द्वारा लक्ष्मण रेखा पार करना, रावण द्वारा माता सीता का हरण, जटायू का मरण ओर भगवान राम का शबरी के आश्रम पहुंचकर जूठे बेर खाने इत्यादि की लीलाओं का मंचन किया गया।

प्रभु श्री रामलीला कमेटी की तरफ से आए हुए बच्चों से प्रश्न पूछे गए और सही उत्तर देने वालों को सम्मानित किया गया। लंगर की सेवा शिव सेना पंजाब द्वारा, अवतार मोर्या, जितेंद्र नारंग, ललित शर्मा, संजीव चौधरी, सुरेंद्र कुमार, सोहनलाल द्वारा ब्रेड पकोड़े का लंगर लगाया गया ।

इस मौके संस्था के सरपरस्त सुभाष मोदी, मदन लाल शाही, चेयरमैन विपन चंद्र गेंद, अध्यक्ष सुबोध मित्तल, महासचिव कमल कपूर, कोषाध्यक्ष विकास अग्रवाल, वॉइस अध्यक्ष रविद्र कुमार रवि, अजय मित्तल, राजन दत्त, रजेश कुमार, शंकर गोयल, लीगल एडवाइजर एडवोकेट संजय प्रसाद, एडवोकेट रूपेश भारद्वाज, सुरेंद्र मान, जितेंद्र नारंग, मुनीश हांडा, अवतार मौर्य, डॉक्टर अचल कंसल, डॉ राहुल शुक्ला, डॉ हिमांशु पहेवा, डॉ विपन कंसल, अमरीश विज, जितेंद्र निखिल जुगनू, रमेश गुजराल, नरेंद्र गुजराल, अश्वनी गोयल, सी ए राजेश सिगला, मनीष अग्रवाल, तरुण जैन, अमरीश बत्ता आदि सदस्य मौजूद थे।

COMMENTS

WORDPRESS: 0
DISQUS: 0