HomeHeathराजस्थान

राजस्थान में बस-ट्रेलर भीषण टकर, 8 लोग जिन्दा जले :

राजस्थान में बस-ट्रेलर भीषण टकर, 8 लोग जिन्दा जले :

राजस्थान में बस-ट्रेलर भीषण टकर, 8 लोग जिन्दा जले : जोधपुर बाड़मेर मार्ग पर भीषण सड़क हादसा, 8 लोगो की आग में जलने से मौत, 2 दर्जन से अधिक झुलसे ब

पंजाब सरकार ने पेट्रोल-डीजल पर दी बड़ी राहत
भाजपा प्रत्याशी एडवोकेट विक्रम सिद्धू बाला जी मंदिर हुए नतमस्तक : जतिन शर्मा
पार्षद राशि अग्रवाल को दो अक्टूबर को होने वाले विशाल भगवती जागरण का दिया निमंत्रण : नितिन भंडारी

राजस्थान में बस-ट्रेलर भीषण टकर, 8 लोग जिन्दा जले : जोधपुर बाड़मेर मार्ग पर भीषण सड़क हादसा, 8 लोगो की आग में जलने से मौत, 2 दर्जन से अधिक झुलसे

बाड़मेर : 10 नवम्बर : (पी9 ब्यूरो) : 

टक्कर इतनी भीषण थी कि बस पूरी तरह आग की लपटों में घिर गई और सवारियां फंस गईं

राजस्थान के बाड़मेर जिले के जोधपुर नेशनल हाईवे पर भांडियावास गांव में आज बुधवार को बस और ट्रेलर की जबरदस्त भिड़ंत हो गई। संस्कार स्कूल के पास हुई आमने-सामने की टक्कर के बाद बस और ट्रेलर में आग लग गई। आग में 8 लोग जिंदा जल गए। हादसा सुबह 10.30 बजे हुआ। शुरुआत में 5 लोगों की मौत की खबर आई, लेकिन बाद में जिले के एसपी ने 3 और मौतों की पुष्टि की। हादसे में बस और ट्रेलर दोनो वाहनों के कुल 23 लोग घायल हुए हैं। सभी को बालोतरा के अस्पताल ले जाया गया है। सूचना के बाद पचपदरा, बालोतरा और रिफाइनरी की फायर ब्रिगेड मौके पर पहुंचीं। तीन दमकलों ने आधे घंटे में दोनों वाहनों में लगी आग पर काबू पाया।

रॉन्ग साइड से आया ट्रेलर बस से भिड़ा

बस में सफर कर रहे एक पैसेंजर ने बताया कि बालोतरा से जोधपुर जा रही बस में 20-25 सवारियां बैठी थीं। हाईवे पर ट्रेलर गलत साइड से आकर बस से भिड़ गया। इससे बस ने तुरंत ही आग पकड़ ली। बस से 10-12 सवारियों को निकाल कर बालोतरा अस्पताल ले जाया गया है। आग इतनी तेज थी कि आग बुझाने के लिए तीनों दमकलों ने दो-दो फेरे किए। मुख्यमंत्री ने राहत-बचाव के लिए पुलिस-प्रशासन को निर्देश दिए। 
घटना के बाद राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने पुलिस और प्रशासन को राहत बचाव में मुस्तैद रहने का निर्देश दिया है। घटना की जानकारी मिलने के बाद जहां पचपदरा थानाधिकारी प्रदीप डांगा मौके पर पहुंच गए, तो एसपी दीपक भार्गव और जिला कलेक्टर लोकबंधु भी घटनास्थल पर मौजूद हैं। सम्भागीय आयुक्त डॉ राजेश शर्मा, प्रभारी मंत्री सुखराम विश्नोई, पचपदरा एमएलए मदन प्रजापत भी मौके पर पहुंच गए। 

COMMENTS

WORDPRESS: 0
DISQUS: 1