"खेडा वतन पंजाब च" सौम्या गुप्ता के राइफल शूटिंग चैंपियनशिप में दो गोल्ड मैडल जितने पर हल्का आत्म नगर विधायक कुलवंत सिद्धू ने घर जाकर किया सन्मानित
“खेडा वतन पंजाब च” सौम्या गुप्ता के राइफल शूटिंग चैंपियनशिप में दो गोल्ड मैडल जितने पर हल्का आत्म नगर विधायक कुलवंत सिद्धू ने घर जाकर किया सन्मानित
विधायक कुलवंत सिद्धू ने कहा युवा पीढ़ी को नशो से दूर कर खेलो में रुझान देने की आवश्कयता
लुधियाना 22 नवंबर (रवि वर्मा ब्यूरो) :

पंजाब सरकार द्वारा बच्चो में प्रोत्साहन बढ़ाने के लिए खेल मंत्री मीत हेयर के दिशा निर्देशों पर “खेडा वतन पंजाब च” शुरू किया गया जिसमे दुगरी की रहने वाली सौम्या गुप्ता ने राइफल शूटिंग चैंपियनशिप में दो गोल्ड मैडल जीत कर पंजाब का नाम रोशन किया। हल्का आत्मनगर से विधायक कुलवंत सिद्धू ने सौम्या गुप्ता को गोल्ड मैडल जीतकर पंजाब का नाम रोशन करने पर उनके ग्रह निवास पर जाकर सन्मानित किया।
इस मोके पर विधायक कुलवंत सिद्धू ने युवा पीढ़ी को खेलो की तरफ ध्यान देने के लिए प्रोत्साहित किया। उन्होंने कहा कि आज की युवा पीढ़ी नशो में दल दल में जा रही है जिसे बचाने के लिए उनका ध्यान खेलो की तरफ लगाने की आवश्यकता है। वह हल्का आत्म नगर को नशा मुक्त बनाने तथा युवा पीढ़ी को नशो से दूर करने के लिए हर संभव प्रयास करेंगे।
इस मोके पर सौम्या गुप्ता के परिवार के अतिरिक्त मोनिका गुप्ता, राजीव गुप्ता, आशुतोष गुप्ता, लेखी, सुरेश लेखी, विनय लेखी, सुरिंदर बांसल, विनय प्रीत कौर, रेनू भांबरी, पायल तथा कारिति आदि विशेष हाजिर रहे।

COMMENTS