HomeकोरोनावायरसTechnology

यूको बैंक लूटकांड : गार्ड को किंगपिन सत्ता ने मारी थी गोली

इसी गैंग ने जुलाई में टांडा और सितंबर में होशियारपुर के भागोवाल गांव में लूटा था बैंक

यूको बैंक लूटकांड : गार्ड को किंगपिन सत्ता ने मारी थी गोली

यूको बैंक लूटकांड : गार्ड को किंगपिन सत्ता ने मारी थी गोली, गिंदा के साथ मिलकर बनाता था बैंक लूटने की साजिश इसी गैंग ने जुलाई में टांडा और सितंबर

पंजाब में बड़ा फेरबदल 46 अफसरों के तबादले :
जन्माष्टमी पर्व पर श्री जुगल जोड़ी सरकार जी को लगाया जायेंगे छप्पन भोग : अमन जैन
ओएनडीसी नेटवर्क ई-कॉमर्स कंपनियों, व्यापारियों और उपभोक्ताओं के लिए होगा : हरकेश मित्तल अध्यक्ष कैट पंजाब

यूको बैंक लूटकांड : गार्ड को किंगपिन सत्ता ने मारी थी गोली, गिंदा के साथ मिलकर बनाता था बैंक लूटने की साजिश

इसी गैंग ने जुलाई में टांडा और सितंबर में होशियारपुर के भागोवाल गांव में लूटा था बैंक

लुटेरे सुरजीत सिंह जीता का मिला पांच दिन का रिमांड

जालंधर : (पी9 ब्यूरो) : 

गांव कालरा में यूको बैंक लूटकांड को अंजाम देने वाले 47 साल के लुटेरे सुरजीत सिंह जीता को अदालत में पेश कर 5 दिन के रिमांड पर लिया है। इस गैंग के किंगपिन सतनाम सिंह सत्ता वासी हरियाना (होशियारपुर), गुरविंदर सिंह गिंदा वासी लुधियाणी (होशियारपुर), सुखविंदर सिंह सुक्खा वासी कोठे प्रेम नगर हरियाना और सुनील दत्त वासी घुगियाल की तलाश में रेड की जा रही है। इस गैंग ने ही 27 जुलाई को टांडा स्थित इंडियन ओवरसीज बैंक से करीब 10.80 लाख रुपए लूटे थे।

इसी तरह चार सिंतबर को उनकी गैंग ने ही होशियारपुर के गांव भागोवाल स्थित पंजाब एंड सिंध बैंक की शाखा से 5.79 लाख रुपए लूटे थे। प्राथमिक जांच में यह बात सामने आई कि किंगपिन सत्ता पर पहले ही 19 क्रिमिनल केस चल रहे हैं। सत्ता अपने साथी गुरविंदर गिंदा के साथ मिलकर बैंक में लूट की साजिश से लेकर खुद ही रेकी करते थे। सत्ता ने ही यूको बैंक के गार्ड सुरिंदर पाल के छाती में गोली मारी थी। सुक्खा को छोड़कर बाकी सभी आरोपी जेल में ही एक-दूसरे से मिले थे।

बेनकाब हुआ तो खुली पोल

एसएसपी संदीप गर्ग ने बताया कि वीरवार दोपहर आदमपुर के गांव कालरा स्थित यूको बैंक में लूट करके 4 नकाबपोश लुटेरे गार्ड सुरिंदर पाल की गोली मारकर हत्या कर फरार हो गए थे। उन्होंने बताया कि बैंक के सीसीटीवी कैमरे से पता चला था कि लुटेरे एक बाइक और एक्टिवा पर आए थे। एसपी मनप्रीत सिंह ढिल्लों की सुपरविजन में लुटेरे ट्रेस करने के लिए टीमें मैदान में उतारी गईं।

टीम लुटेरों के रूट को क्लियर करते हुए नसराला पहुंच गई। यहां पर एक लुटेरा नई स्कूटी पर अकेले जाते नजर आया था। उसने चेहरे से नकाब उतार दिया था। चेहरा क्लियर होने के बाद टीमें उसके मगर लग गई थी और उसे ट्रैप लगाकर पकड़ लिया गया। लुटेरा जीता ढाबा चलाता है। उसके हिस्से में 45 हजार रुपए आए थे। पुलिस ने 39 हजार 500 रुपए बरामद किए हैं।

गिरोह को दो दिन पहले बताते थे योजना

एसएसपी संदीप गर्ग ने बताया कि जीता ने पूछताछ में कहा कि बैंक में रेकी और रूट के बारे सारी साजिश सत्ता-गिंदा के साथ मिलकर बनाते थे। जहां पर लूट करनी होती थी, उसके बारे उन्हें दो दिन पहले बताया जाता था। जीता ने माना कि सत्ता ने कहा था कि अमृतसर के मेहता चौक में दो बैंकों की वे रेकी कर चुके है और जल्द ही उन में लूट करनी है।

जीता ने माना- टांडा से लूटी थी बाइक

जीता ने माना कि टांडा में इंडियन ओवरसीज बैंक लूटने से तीन दिन पहले गिंदा, सत्ता और जीता ने टांडा से एक बाइक लूटी थी। इसी बाइक पर उक्त बैंक में लूट करने गए थे। वहां से करीब 10.80 लाख रुपए लूटे थे। लूट के बाद वे रास्ते में ही पगड़ी उतार देते थे ताकि पुलिस उन्हें पकड़ न सके। पहली लूट सफल होने के बाद ढाबे में पार्टी की थी। जीता ने माना कि उसने लूट के पैसे ही नई स्कूटी खरीदी थी।

ऐसे की यूको बैंक में लूट

जीता ने माना कि यूको बैंक में लूट करने की रेकी सत्ता और गिंदा ने की थी। इस बार नए साथी सुखविंदर सिंह सुक्खा को शामिल किया गया था। वे लोग दो स्कूटी और एक बाइक पर आए थे। रास्ते में सत्ता ने उसकी नई स्कूटी खड़ी करवा दी, जिसके बाद वे सुक्खा के साथ बाइक पर बैठकर यूको बैंक पहुंच गए थे। बैंक में सबसे पहले जीता और सुक्खा आए, फिर गिंदा और सत्ता दाखिल हुए।

यहां पर गार्ड उनसे उलझ गया। सत्ता ने पिस्टल से उसे गोली मार दी थी। लूट के बाद वे जल्दी-जल्दी निकल गए। रास्ते में उसने अपनी नई स्कूटी उठाई। पगड़ी और परना उसने स्कूटी पर रखकर नसराला की ओर निकल गया था,ताकि पकड़ा न जा सके।

भागोवाल बैंक लूटकांड में सुनील दत्त को किया था शामिल

जीता के मुताबिक 4 सिंतबर को होशियारपुर के गांव भागोवाल स्थित पंजाब एंड सिंध बैंक की शाखा लूटने में नए साथी सुनील दत्त को शामिल किया गया था। वह सत्ता का परिचित था।

COMMENTS

WORDPRESS: 0
DISQUS: 0