Homeपंजाबकोरोनावायरस

मौसम : काले बादलों के नीचे प्रदूषण की परत से शाम 4:25 बजे छाया अंधेरा

मौसम : काले बादलों के नीचे प्रदूषण की परत से शाम 4:25 बजे छाया अंधेरा

मौसम : काले बादलों के नीचे प्रदूषण की परत से शाम 4:25 बजे छाया अंधेरा लुधियाना : (पी9 ब्यूरो ) :  मॉनसून की विदायगी के 75 दिन बाद पोस्ट मॉन

लुधियाना में बड़ा हादसा : डाइंग फैक्ट्री में टंकी फटने से इमारत गिरी
दीप नगर में चलते ट्रैफिक के बीच धंस गई सड़क :
कृषि मंत्री बोले- हमने प्रस्ताव में सभी सवालों के जवाब दिए

मौसम : काले बादलों के नीचे प्रदूषण की परत से शाम 4:25 बजे छाया अंधेरा

लुधियाना : (पी9 ब्यूरो ) : 

मॉनसून की विदायगी के 75 दिन बाद पोस्ट मॉनसून की पहली बारिश हुई। स्ट्रॉन्ग वेस्टर्न डिस्टरबेंस के चलते बाद दोपहर 4 बजे घने काले बादल छा गए। उसके नीचे पराली और पटाखों के प्रदूषण की परत जम गई जिससे शाम 4.25 बजे ही अंधेरा छा गया। इस दौरान बारिश ने प्रदूषण को धो डाला और करीब 5.00 बजे फिर से उजाला निकल आया।

वहीं, लुधियाना का एयर क्वालिटी इंडेक्स दीपावली के दिन शाम 4 बजे तक पीएम-2.5 का स्तर 300 पर रिकॉर्ड हुआ था। वहीं, दीपावली की रात के बाद विश्वकर्मा दिवस के दिन शाम 4 बजे तक ये 345 के स्तर पर रिकॉर्ड हो गया था, जो अब पूरी तरह से खत्म हो चुका है। जिले में शाम 5.30 बजे तक 7 एमएम बारिश रिकॉर्ड हुई है।

आज छाएगी घनी धुंध : मौसम विशेषज्ञ केके गिल के अनुसार दिन के समय अधिकतम तापमान 25 डिग्री रिकॉर्ड किया गया है, जबकि न्यूनतम तापमान 12 डिग्री तक रिकार्ड हुआ। अगले 24 घंटों तक आसमान में बादल छाने के साथ एक-दो जगह हल्की बारिश होने की संभावनाएं हैं। वहीं सुबह के समय घनी धुंध और दिनभर शीत लहर चलने का अनुमान है।

COMMENTS

WORDPRESS: 0
DISQUS: 0