मामला 1.29 लाख नशीली गोलियां मिलने का : प्रोडक्शन वाॅरंट पर अनूप कुमार, चंद्र नगर व जनकपुरी में पुलिस ने मारी रेड लुधियाना : (पी9 ब्यूरो) :
मामला 1.29 लाख नशीली गोलियां मिलने का : प्रोडक्शन वाॅरंट पर अनूप कुमार, चंद्र नगर व जनकपुरी में पुलिस ने मारी रेड
लुधियाना : (पी9 ब्यूरो) :


छावनी मोहल्ला में भाजपा नेता सतीश नागर की पत्नी के नाम किराये के घर से मिली 1.29 लाख नशीली गोलियों के मामले में किंगपिन अनूप कुमार को सोमवार थाना कोतवाली की पुलिस ने प्रोडक्शन वाॅरंट पर लिया है। पूछताछ के बाद चंद्र नगर और जनकपुरी में पुलिस ने रेड कर कुछ लोगों को हिरासत में लिया है। वहीं पुलिस को कई इंजेक्शन और सप्लीमेंट भी बरामद हुए हैं। एसएचओ हरजीत सिंह ने बताया कि आरोपी ने कुछ इंजेक्शन और सप्लीमेंट रिकवर करवाएं है। अभी उनकी गिनती नहीं बताई जा सकती।
50 रुपए का भी नशा बेच देते थे आरोपी
आरोपी हजारों का ही नहीं बल्कि 50 रुपए में भी नशा बेच देते थे। नशीली गोलियों की शीशी से 50 रुपए के हिसाब से गोलियां निकालकर नशेड़ियों को बेच देते। पुलिस जाली सप्लीमेंट के बारे में भी पता कर रही है कि वो कहां से आते थे और कौन बनाकर बेचता था। गौर हो कि 16 दिन पहले पुलिस ने भाजपा नेता सतीश नागर की पत्नी के नाम किराए के घर पर रेड कर किरायेदार अनूप और हेमंत को गिरफ्तार किया था। जिनसे 1.29 लाख गोलियां बरामद हुई थी।

COMMENTS