मंगलवार मंगल उत्सव के उपल्क्ष में मंदिर संगत द्वारा सामूहिक 7650 संख्या श्री हनुमान चालीसा पाठ हुए पूर्ण : सौरव जैन माँ भगवती शारदीय नवरात्रे 108
मंगलवार मंगल उत्सव के उपल्क्ष में मंदिर संगत द्वारा सामूहिक 7650 संख्या श्री हनुमान चालीसा पाठ हुए पूर्ण : सौरव जैन
माँ भगवती शारदीय नवरात्रे 108 ज्योतें के साथ नवरात्रि उत्सव आरम्भ : अमन जैन/ऋषि जैन /अनुज मदान
लुधियाना : (रवि वर्मा ब्यूरो) :

सिद्व पीठ महाबली संकटमोचन श्री हनुमान मंदिर प्रांगण में माँ दुर्गा की पवित्र 108 ज्योतें प्रजवलित होने के साथ पावन नवरात्रे का उत्सव मनाया जा रहा है। सिद्ध पीठ मंदिर में नवरात्रे उत्सव प्रधान अमन जैन की अध्यक्षता में मनाया जा रहा है।प्रथम नवरात्रे पर यजमान परिवार राजीव गुप्ता चेतना गुप्ता,हरीश कुमार, सीमा रानी, प्रभिनव, चमेली, अमन जैन, अनुज मदान, सौरव जैन परिवार द्वारा मां के स्वरूप शैलपुत्री का विधिविधान के साथ पूजन किया गया। संध्या भजन में प्रसिद्ध भजन गायिका शिवानी बृजवासी व साथी (लुधियाना) द्वारा मां भगवती की महिमा का गुणगान किया गया।इस अवसर पर अमन जैन अनुज मदान ने कहा कि नवरात्रि का प्रमुख महत्व यह है कि इस अवसर पर मां दुर्गा की पूजा की जाती है, जो हिन्दू धर्म में शक्ति की प्रतीक हैं ओर नौ दिनों तक मां भगवती के विभिन्न रूपों में उनकी पूजा की जाती है ओर भक्तों का ऐसा दृढ़ विश्वास है कि मां भगवती की दिव्य आराधना के माध्यम से शक्ति की प्राप्ति का अवसर प्राप्त होता है। इस अवसर पर सौरव जैन, सरप्रस्त ऋषि जैन ने कहा कि नवरात्रि पर्व का अवसर समाज में एकता और अखंडता की भावना को बढ़ावा देता है।लोग समुदाय में मिलकर गर्मजोशी से मनाते हैं और सांस्कृतिक आयोजनों में भाग लेते हैं।भक्तों के लिए नवरात्रों का प्रसाद भोजन व्यवस्था का प्रबंध किया गया।मां भगवती जी की आरती व श्री हनुमान चालीसा के उपरांत भजन संध्या को विराम दिया गया।
मंदिर प्रांगण में श्रंखलाबद्ध 1218वां हवन यज्ञ हुआ संपूर्ण।विश्व कल्याण की प्रार्थना करते हुए सौभागशाली परिवार द्वारा पूर्ण आहुतियाँ डाली गई। हवन यज्ञ को मंदिर के आचार्य पंडित विष्णु जी, पंडित देवी दयाल जी, पंडित रामजी, पंडित संजय जी, पंडित सुरेश जी, पंडित नारायण जी द्वारा पूर्ण बहुमत विधिविधान के साथ पूर्ण कराया गया।
इस अवसर पर अमन जैन, ऋषि जैन, अनुज मदान, सोमनाथ मर्कन, सौरव जैन, ज्योति गुप्ता, अरविन्द टिल्लू, राहुल हांडा, सुनील कैटर, दीपक घई, नरिंदर नथानी, संदीप पब्बी, रोहित डंग, भारती सोनी, विश्ववनाथ सेठी, वेद लूथरा, संदीप धिमझा, अनिल जैन, सनी सतीझा, प्रतीक सोहर, विवेक शर्मा, सतनाम, गीतान्श गांधी, देवांश जैन, कुमार शंकर, विक्रम गुप्ता, राजिंदर गुप्ता, अश्वनी मग्गू, कुमार गौरव, भूपिंदर सिंह, कुणाल प्रणामी, योगेश मोदगिल, कशिश गुप्ता, गोविंद धुत्ती आदि उपस्थित हुए।

COMMENTS