माँ के चौथे स्वरूप मां कुष्मांडा पंचम स्वरूप माँ स्कंदमाता की हुई पूजा अर्चना : अमन ऋषि जैन/सौरव जैन मंगलवार छठे नवरात्रे को मंदिर प्रांगण में मां
माँ के चौथे स्वरूप मां कुष्मांडा पंचम स्वरूप माँ स्कंदमाता की हुई पूजा अर्चना : अमन ऋषि जैन/सौरव जैन
मंगलवार छठे नवरात्रे को मंदिर प्रांगण में मां भगवती जागरण होगा संपूर्ण : प्रेरणा स्त्रोत स्व: अशोक जैन जी /अनुज मदान
लुधियाना : (रवि वर्मा ब्यूरो) :


माँ के चौथे स्वरूप मां कुष्मांडा पंचम स्वरूप माँ स्कंदमाता की हुई पूजा अर्चना : अमन ऋषि जैन/सौरव जैन
मंगलवार छठे नवरात्रे को मंदिर प्रांगण में मां भगवती जागरण होगा संपूर्ण : प्रेरणा स्त्रोत स्व: अशोक जैन जी /अनुज मदान
लुधियाना : (रवि वर्मा ब्यूरो) :
सिद्व पीठ महाबली संकटमोचन श्री हनुमान मंदिर में श्रंखलाबद्ध पूजा अर्चना शोभगायशाली परिवारों द्वारा करवाए गई।मुख्य यजमान दीपक राय परिवार व राकेश धीर परिवार,आदर्श जैन परिवार नवनीत ढल्ल परिवार,वरुण जैन परिवार द्वारा करवाया गया।संध्या चौंकी का आयोजन श्री ठाकुर जी के अनन्य सेवक प्रधान अमन जैन की अध्यक्षता में किया गया।संध्या चौंकी में प्रसिद्ध भजन गायक शेल ग्रेवल सोनू व प्रसिद्ध भजन गायक बिन्नी बंसी द्वारा गुणगान किया गया।श्री बालाजी दरबार व मां के चरणों में भजनो के माध्यम से हाजिरी लगाई।संध्या चौंकी के अवसर पर विशेष रूप से अमन जैन अनुज मदान, अरविंद कुमार विश्वनाथ सेठी, कुमार शंकर, तमन्ना बुधीराजा, मेहरू पाठक, रेखा शर्मा, नीतू मदान, माधुरी तिवारी ने अपने भजनो के माध्यम से गुणगान किया। नवरात्रों के चलते मंदिर में मां के चौथे स्वरुप मां कूष्मांडा व पंचम स्वरूप मां स्कंदमाता के स्वरूप की पूजा अर्चना की गई। संध्या चौंकी भक्तों पर पवित्र जल का छिड़काव किया गया। श्री हनुमान चालीसा व मां दुर्गा आरती के उपरांत संध्या चौंकी को विराम दिया गया।
विश्व कल्याण की प्रार्थना करते हुए सौभागशाली परिवार द्वारा पूजा अर्चना की पूर्ण।पूजा अर्चना मंदिर के आचार्य पंडित विष्णु जी, पंडित देवी दयाल जी, पंडित रामजी, पंडित संजय जी, पंडित सुरेश जी, पंडित नारायण जी, पंडित सुरेश जी द्वारा पूर्ण बहुमत विधिविधान के साथ पूर्ण कराया गया। मंगलवार माता भगवती जागरण में भारत के प्रसिद्ध भजन गायक कन्हिया चंचल जी अपने मुकरविद से मां भगवती का गुणगान करेगे।ये जागरण मंदिर प्रेरणा स्त्रोत प्रधान स्व अशोक जैन जी ने सुखना सुखी थी मंदिर में कार सेवा न्यू दरबार और लंगर हाल बन जाए,आज मंदिर में उनके हर सपने को साकार किया मंदिर प्रधान अमन जैन ,ऋषि जैन ,अनुज मदान,सौरव जैन व समस्त ट्रस्ट व संगत द्वारा ये पूर्ण हुआ।मंदिर ट्रस्ट ने सोशल मीडिया के माध्यम से सारी संगत को जागरण में आने का निमित्रण दिया।
अमन जैन अनुज मदान ने कहा कि चौथे दिन मां दुर्गा के चौथे स्वरुप मां कूष्मांडा की पूजा करते हैं। वह चौथी नवदुर्गा कहलाती हैं। अष्ठ भुजाओं वाली मां कूष्मांडा शेर पर सवार होती हैं, उनके हाथों में गदा, चक्र, धनुष, बाण, माला, अमृत कलश, कमल पुष्प होते हैं। मां कूष्मांडा का ध्यान मंत्र या देवी सर्वभूतेषु मां कूष्माण्डा रूपेण संस्थिता।नमस्तस्यै नमस्तस्यै नमस्तस्यै नमो नमः॥ इस मंत्र का कम से कम 108 बार जप करें। जबकि देवी की पूजा में आप उन्हें जो भी चीजें अर्पित करें उन्हें, ओम देवी कूष्माण्डायै नमः॥
ऋषि जैन सौरव ने कहा की नवरात्रि के पांचवें दिन, स्कंदमी-जिसका अर्थ है स्कंद (कार्तिकेय) की माता का सम्मान किया जाता है। वह देवी दुर्गा का पांचवां स्वरूप है और करुणा, मातृत्व और प्रेम से भरे हृदय का प्रतिनिधित्व करती है। वह शेर पर सवार होती है और पीले रंग का वस्त्र पहनती है। माँ स्कंदमाता के चार हाथ हैं, जिनमें से एक हाथ में शिशु कार्तिकेय को पकड़े हुए हैं। इस अवसर पर अमन जैन, ऋषि जैन, अनुज मदान, सौरव जैन, अरविन्द टिल्लू, नरिंदर नथानी, संदीप पब्बी, रोहित डंग, भारती राहुल ऑप्टिकल, सुनील कैटर, दीपक घई, नरिंदर मित्तल, संदीप धमीजा, भारती सोनी, विश्ववनाथ सेठी, अनिल जैन, वरिंदर, भाई लाल, सूर्यानाथ तिवारी आदि उपस्थित हुए ।

COMMENTS