Homeपंजाब

मंदिर प्रांगण में श्रंखलाबद्ध 1225 वां हवन यज्ञ हुआ संपूर्ण : अमन जैन/ऋषि जैन/अनुज मदान

मंदिर प्रांगण में श्रंखलाबद्ध 1225 वां हवन यज्ञ हुआ संपूर्ण : अमन जैन/ऋषि जैन/अनुज मदान

मंदिर प्रांगण में श्रंखलाबद्ध 1225 वां हवन यज्ञ हुआ संपूर्ण : अमन जैन/ऋषि जैन/अनुज मदान मंगलवार मंगल उत्सव के उपल्क्ष में मंदिर संगत द्वारा सामूहि

शिवसेना शिरोमणि शहीदों को श्रद्धांजलि दे मनाएगी आंतकवाद सफाया दिवस : विशाल मदान
पंजाब टेन्ट डीलर वेलफेयर एसोसिएशन ने मंत्री आशु को दिया मांग पत्र : अशोक शर्मा
बॉर्डर पर डटे 15 हजार से अधिक किसान

मंदिर प्रांगण में श्रंखलाबद्ध 1225 वां हवन यज्ञ हुआ संपूर्ण : अमन जैन/ऋषि जैन/अनुज मदान

मंगलवार मंगल उत्सव के उपल्क्ष में मंदिर संगत द्वारा सामूहिक 3026 संख्या श्री हनुमान चालीसा पाठ हुए पूर्ण : सौरव जैन/अशोक गुप्ता

लुधियाना : (रवि वर्मा ब्यूरो) :   

भजन गायिक को सम्मानित करते अमन जैन,ऋषि जैन,अनुज मदान,सौरव जैन व अन्य
यजमान समस्त शर्मा परिवार को संपूर्ण हवन यज्ञ के बाद सन्मानित करते अनुज मदान,अमन जैन
परम सेवक अशोक गुप्ता जी को सम्मनित करते अनुज मदान, सुनील कैटर,संदीप धमीझा, राहुल हांडा

हैबोवाल कलां शंकराचार्य नगर हैबोवाल में स्थित सिद्ध पीठ महाबली संकटमोचन श्री हनुमान मंदिर में श्रंखलाबद्ध हवन यज्ञ व संध्या चौंकी का आयोजन मंदिर प्रधान अमन जैन की अध्यक्षता में किया गया। प्रातः मंदिर में श्रंखलाबद्ध 1225वां हवन यज्ञ यजमान श्री सुनील शर्मा परिवार व भव्य शर्मा, अजय शर्मा, विशेष शर्मा, अभिनव कालिया, अभय शर्मा परिवार द्वारा किया गया। विश्व कल्याण की प्रार्थना करते हुए सौभागशाली परिवार द्वारा पूर्ण आहुतियाँ डाली गई। हवन यज्ञ को मंदिर के आचार्य पंडित विष्णु जी, पंडित देवी दयाल जी, पंडित रामजी, पंडित संजय जी, पंडित सुरेश जी, पंडित नारायण जी द्वारा पूर्ण विधिविधान के साथ पूर्ण कराया गया। संध्या चौंकी के अवसर पर प्रसिद्व भजन गायिक पंडित दीपक शर्मा व पार्टी (लुधियाना) पंजाब ने अपने भजनों के माध्यम से गाना किया!भजन गायक को श्री बाला जी सवरूप दे कर मंदिर प्रधान अमन जैन,ऋषि जैन, अनुज मदान,सौरव जैन,ज्योति गुप्ता द्वारा सम्मान किया गया।मंदिर में आने वाले मुख्य मेहमानों का मंदिर ट्रस्ट द्वारा स्वागत कर उन्हे मंदिर का स्मृति चिन्ह देकर सम्मान किया गया।मंगलवार विशेष अशोक गुप्ता परिवार द्वारा लंगर की सेवा की गई और आशीर्वाद लिया दरबार से व शुकराना किया। संकीर्तन मंडल की भजन गायिका तमन्ना बुद्धिराजा, मीडिया सेवक लक्की भट्टी, सेवादार विक्की, भगत जतिन हांडा को जन्मदिवस पर शुभकामनाएं मंदिर समिति ने दी। श्री ठाकुर जी अनन्य भगत अमन जैन व अनुज मदान ने कहा कि ओम नमो भगवते हनुमते नम:यदि परिवार में हमेशा क्लेश रहता है,तो ऐसे में आपको हनुमान जी के इस मंत्र का जाप करना चाहिए। मान्यता है कि इस मंत्र के प्रभाव से लोगों के जीवन में सुख एवं शांति आ सकती है। सौरव जैन व सरप्रस्त ऋषि जैन ने कहा कि हनुमान जी की कृपा प्राप्त करने के लिए नित्य हनुमान चालीसा का पाठ करना चाहिए। हनुमान चालीसा का पाठ करने से हनुमान जी की विशेष कृपा प्राप्त होती है।धार्मिक मान्यताओं के अनुसार हनुमान चालीसा के पाठ करने से सभी मनोकामनाएं पूरी हो जाती हैं। इस अवसर पर अमन जैन, ऋषि जैन, अनुज मदान, सोमनाथ मर्कन, सौरव जैन, ज्योति गुप्ता, अरविन्द टिल्लू, राहुल हांडा, सुनील कैटर, दीपक घई, अशोक गुप्ता, नरिंदर नथानी, संदीप पब्बी, रोहित डंग, भारती सोनी, विश्ववनाथ सेठी, संदीप धिमझा, अनिल जैन, प्रतीक सोहर, गीतान्श गांधी, देवांश जैन, कुमार शंकर, अश्वनी मग्गू आदि उपस्थित हुए।

COMMENTS

WORDPRESS: 0
DISQUS: 0