Homeपंजाब

मंदिर तोड़ने वाले बयान पर भड़की शिव सेना युवा मोर्चा : पुरी

मंदिर तोड़ने वाले बयान पर भड़की शिव सेना युवा मोर्चा : पुरी

मंदिर तोड़ने वाले बयान पर भड़की शिव सेना युवा मोर्चा : पुरी  लुधियाना : (रवि वर्मा ब्यूरो) :  शिव सेना युवा मोर्चा की एक मीटिंग सेन्ट्रल ऑफ

श्री बालाजी मंदिर में हवन यज्ञ व संध्या चौंकी आयोजित
डीएसपी हरजिंदर सिंह की मौत की जिम्मेदार पंजाब सरकार : विशाल मदान
लुधियाना में बंदिशों के बीच खुले स्कूल : बेहद कम संख्या में आए बच्चे

मंदिर तोड़ने वाले बयान पर भड़की शिव सेना युवा मोर्चा : पुरी 

लुधियाना : (रवि वर्मा ब्यूरो) : 

शिव सेना युवा मोर्चा की एक मीटिंग सेन्ट्रल ऑफिस में की गई मीटिंग को बड़े रोष में सम्बोधित करते हुए पार्टी प्रधान आर डी पुरी ने पत्रकारों को सम्बोधित करते हुए कहा कि सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हुई जिसमें दो व्यक्ति निहंगों के चोले में तलवारबाजी कर रहे हैं और उनमें से एक तलवार लहराते हुए हिन्दू सिख में विवाद पैदा करने की नीयत से ललकारे मरते हुए ज़ोर से बोलता है कि मंदिरों को तोड़कर गुरुद्वारे बना देंगे और खाकी वर्दियां उतरवाकर चोले डलवा देंगे और खालिस्तान बना देंगे जिसमें उसका साथी भी सहयोग कर रहा है।

ये बहुत ही सुनियोजित ढंग से हिन्दू सिखों में विवाद पैदा करने के लिए बोला गया है और हमारे देश की शान खाकी वर्दी के बारे में अपशब्द बोलकर और देश को तोड़कर खालिस्तान बनाने की बात करके देश का अपमान करने की नीयत से देशद्रोह किया गया है।

मंदिरों में हमारा दुर्गयाना मन्दिर भी आता है माँ वैष्णो देवी भवन भी आता है और माता चिन्तपूर्णी जी के मन्दिर सहित हिंदुओं की आस्था के प्रतीक हज़ारों मन्दिर आते हैं जिनको तोड़ने की बात कर उन नौजवानों द्वारा देश की अखंडता को प्रभावित करने के लिए बोली गई है और इससे हिन्दुओं  की धार्मिक भावनाएं आहत हुईं हैं। इसलिए उन दोनों नौजवानों की पहचान करके उनपर देश द्रोह करने हिंदुओं की धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुंचाने तथा हिन्दू सिखों में दंगे करवाने का षड्यंत्र करने का मामला दर्ज किया जाए। 

इस मौके पर प्रभारी समर डिसूजा, चेयरमैन एस डी पुरी, सोनू कुमार, सनी चावला, मनप्रीत सिंह, अनुराग पँडित, विकास राजपूत, रवि भंडारी, राकेश बब्बू, अरविंद सैनी, कुलदीप असवाल आदि शिव सैनिक शामिल थे।

COMMENTS

WORDPRESS: 0
DISQUS: 0