HomeHeath

मंत्रियों, विधायकों से मिल पंजाब कांग्रेस अध्यक्ष नवजोत सिद्धू कर रहे शक्ति प्रदर्शन

मंत्रियों, विधायकों से मिल पंजाब कांग्रेस अध्यक्ष नवजोत सिद्धू कर रहे शक्ति प्रदर्शन

मंत्रियों, विधायकों से मिल पंजाब कांग्रेस अध्यक्ष नवजोत सिद्धू कर रहे शक्ति प्रदर्शन, कैप्टन भी अपने सरकारी आवास पर पहुंचे  चंडीगढ़ : (पी9 ब्यूरो)

अश्वनी शर्मा के मैदान में आने से भाजपा के लिए अहम सीट बनी पठानकोट
लिप का सियासी ड्रामा : डीसी ऑफिस पर ताला जड़ने गए थे
हरियाणा में किसानाें के धरने से लुधियाना में यात्री रहे परेशान

मंत्रियों, विधायकों से मिल पंजाब कांग्रेस अध्यक्ष नवजोत सिद्धू कर रहे शक्ति प्रदर्शन, कैप्टन भी अपने सरकारी आवास पर पहुंचे 

चंडीगढ़ : (पी9 ब्यूरो) : 

पंजाब कांग्रेस के नवनियुक्त प्रधान नवजोत सिंह सिद्धू चंडीगढ़ पहुंचे। सिद्धू कैबिनेट मंत्री तृप्त राजिंदर सिंह बाजवा की सेक्टर 2 स्थित कोठी पर पहुंचे। वह पिछले तीन दिन से पार्टी नेताओं विधायकों व मंत्रियों से मुलाकात कर रहे हैं। आज बाजवा के घर पर सिद्धू के साथ लगभग 25 विधायक मौजूद रहे। साथ ही पार्टी के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष सुनील जाखड़ भी मौजूद रहे। इसके बाद सिद्धू पूर्व सीएम राजिंदर कौर भट्ठल के यहां पहुंचे। भट्ठल की कोठी कैप्टन अमरिंदर सिंह की कोठी से कुछ ही दूरी पर है। इस बीच कैप्टन भी अपने सेक्टर 2 स्थित सरकारी निवास पर पहुंच गए हैं। 

इससे पहले नवजोत सिंह सिद्धू मोहाली में कांग्रेस के कार्यकारी प्रधान कुलजीत सिंह नागरा के घर पहुंचे। नागरा ने कहा कि वह टीम की तरह काम करेंगे। इस मौके पर सिद्धू, नागरा, कुलबीर जीरा, अमरिंदर सिंह राजा वडिंग ने केक भी काटा। जीरा ने कहा, आज दोबारा आस जाग गई है दोबारा एमएलए बन जाएंगे। जाखड़ ने हमेशा ही वर्कर बनकर काम किया, लेकिन ऊपर वाली अफसरशाही ने काम खराब किया। वडिंग ने कहा, पंजाब की तस्वीर ही नहीं तकदीर भी बदलेगी। जल्द ही कैप्टन के साथ मुलाकात होगी।
सिद्धू से पूर्व प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष सुनील जाखड़ ने भी मुलाकात की। उनके साथ पूर्व डीजीपी मो. मुस्तफा, कैबिनेट मंत्री सुखजिंदर सिंह भी मौजूद थे। वहीं, कैप्टन अमरिंदर सिंह भी सिसवां फार्म हाउस से सेक्टर-2 स्थित सरकारी आवास पर पहुंच गए हैं। कैप्टन पटियाला के डेवलपमेंट प्रोजेक्ट को लेकर बैठक कर रहे हैं। 
सिद्धू के प्रदेश प्रधान बनने के बाद पंजाब कांग्रेस की अंदरूनी राजनीति पूरी तरह से गरमाई हुई है। कांग्रेस का प्रधान बनते ही नवजोत सिंह सिद्धू ने अपने पिता भगवंत सिंह की पहले प्रधानमंत्री जवाहर लाल नेहरू के साथ फोटो को साझा करते हुए ट्विटर पर लिखा, सभी के साथ समृद्धि और स्वतंत्रता को साझा करने के लिए, मेरे पिता एक शाही घराने को छोड़कर एक साधारण कांग्रेसी कार्यकर्ता के रूप में स्वतंत्रता संग्राम में शामिल हो गए। उन्हें देशभक्ति के काम के लिए किंग्स एमनेस्टी से राहत मिली। बाद में वह जिला कांग्रेस अध्यक्ष, विधायक, एमएलसी और एडवोकेट जनरल बने। 

To share prosperity, privilege & freedom not just among a few but among all, My father a Congress worker left a royal household & joined freedom struggle, was sentenced to death for his patriotic work reprieved by King’s Amnesty became DCC President, MLA, MLC & Advocate General. pic.twitter.com/fTv0eNlNyt— Navjot Singh Sidhu (@sherryontopp) July 19, 2021

सिद्धू ने ट्वीट कर लिखा कि वह इसी सपने को पूरा करने के लिए और कांग्रेस को मजबूत करने के लिए मैं कांग्रेस की प्रधान सोनिया गांधी का, राहुल गांधी और प्रियंका गांधी का आभार व्यक्त करता हूं, जिन्होंने मुझ पर भरोसा जताया और मुझे यह जिम्मेदारी दी। नवजोत सिद्धू ने कहा कि पंजाब मॉडल और हाईकमान का 18 सूत्रीय कार्यक्रम और मिशन जितेगा पंजाब को पूरा करने कांग्रेस हर सदस्य का सहयोग लिया जाएगा। मेरी यात्रा अभी शुरू हुई है।

COMMENTS

WORDPRESS: 0
DISQUS: 0