HomeHeath

भारी बारिश से बुड्ढा दरिया के किनारे टूटने का खतरा

भारी बारिश से बुड्ढा दरिया के किनारे टूटने का खतरा

लुधियाना में बारिश का हाल : भारी बारिश से बुड्ढा दरिया के किनारे टूटने का खतरा, उपकार नगर व कुंदन पुरी में डटे निगम कमिश्नर लुधियाना : (पी9 ब्यूरो

मौजूदा विधायक ने हलका आत्म नगर को विकास का साथी नहीं बनने दिया : कुलवंत सिद्धू
विकास कार्यों में देरी पर भड़के कैबिनेट मंत्री भारत भूषण आशु
मंदिर प्रांगण में नवमीं के दिन महाकंजक पूजन : अमन जैन

लुधियाना में बारिश का हाल : भारी बारिश से बुड्ढा दरिया के किनारे टूटने का खतरा, उपकार नगर व कुंदन पुरी में डटे निगम कमिश्नर

लुधियाना : (पी9 ब्यूरो) :  

महानगर में सुबह से ही शहर में लगातार हो रही बारिश खतरे का कारण बन गई है। शहर के बीचोंबीच से गुजर रहा बुड्ढा दरिया भी पूरी तरह से लबालब होकर बह रहा है। उपकार नगर एवं कुुंदन पुरी के पास दरिया के किनारे टूटने के कागार पर पहुंचे तो निगम की टीम ने तत्परता दिखाते हुए कमजोर प्वाइंट के आसपास रेत की बोरियां लगा दी हैं। फिलहाल, खतरा टल गया है। बावजूद इसके, निगम आयुक्त प्रदीप सभ्रवाल अपनी टीम के साथ सुबह से ही बुड्डा दरिया की मानिटरिंग कर रहे हैं।

निगम कमिश्नर ने दरेसी में बने बाढ़ नियंत्रण केंद्र का लिया जायजा

आयुक्त ने ताजपुर रोड में सेंट्रल जेल के पास, माधोपुरी, शिवपुरी, कुंदन पुरी एवं हैबोवाल में स्थित संवेदनशील प्वाइंट की जांच की और एतिहातन वहां पर रेत की बोरियों का स्टॉक करा दिया ताकि जरूरत पड़ने पर तत्काल बोरियों का उपयोग हो सके। आयुक्त ने दरेसी में बने बाढ़ नियंत्रण केंद्र का जायजा लिया और वहां की व्यवस्थाओं की जांच की। कमिश्नर ने निगम की पूरी मशीनरी को निर्देश दिए हैं कि वे शहर की स्थिति का लगातार आंकलन करके जरूरत पड़ने पर उपयुक्त कदम उठाएं।

घंटाघर में बारिश के कारण ट्रक व ट्राली फसे  

उपकार नगर एवं कुंदन पुरी में बुड्ढा दरिया कायाकल्प प्रोजेक्ट के तहत डिस्पोजल बनाने का काम चल रहा था। इसके चलते ही खुदाई की गई थी। खुदाई के कारण आसपास की मिट्टी कमजोर हो गई थी। ऐसे में दरिया का पानी आसपास बनाए गड्ढों में भर गया। निगम की टीम ने रेत की बोरियां लगा कर पानी के बहाव को रोका। अन्यथा दरिया का पानी इलाके में घुस सकता था। इसके अलावा घंटाघर में सीवरेज का निर्माण कार्य होने के कारण वहां बने गड्ढों में एक ट्रक एवं ट्राली फंस गए। शहर में चारों तरफ पानी ही पानी नजर आ रहा है।

COMMENTS

WORDPRESS: 0
DISQUS: 0