Homeपंजाब

भाजपा ने हमेशा देश के समग्र विकास के लिए काम किया : गौरव अरोड़ा

भाजपा ने हमेशा देश के समग्र विकास के लिए काम किया : गौरव अरोड़ा

भाजपा ने हमेशा देश के समग्र विकास के लिए काम किया : गौरव अरोड़ा  लुधियाना : (रवि वर्मा ब्यूरो) : आज देश की युवाशक्ति भाजपा को एक ऐसी पार्टी

5अप्रैल को होने वाली पहली महफिले कवाल का नितिन भंडारी, संजय कुमार को दिया निमंत्रण : अतुल कपूर
यूपी विधानसभा चुनाव : उत्तर प्रदेश में सात चरणों में होंगे मतदान
गणतंत्र दिवस परेड को लेकर दिल्ली पुलिस ने जारी की ट्रैफिक एडवाइजरी

भाजपा ने हमेशा देश के समग्र विकास के लिए काम किया : गौरव अरोड़ा 

लुधियाना : (रवि वर्मा ब्यूरो) :

आज देश की युवाशक्ति भाजपा को एक ऐसी पार्टी के रूप में देखती है, जो उनके सपनों को साकार करने के साथ ही 21वीं सदी में भारत को मजबूत नेतृत्व देने में सक्षम है उक्त शब्द हैबोवाल मंडल अध्यक्ष गौरव अरोड़ा ने भाजपा के 45वे स्थापना दिवस के उपलक्ष्य में हैबोवाल में करवाए गए समारोह के दौरान कहे। उन्होंने आगे कहा कि भाजपा की सबसे बड़ी शक्ति इसके कार्यकर्ता हैं, जो 140 करोड़ देशवासियों की आकांक्षाओं को पूरा करने में दिन-रात जुटे रहते हैं। आज केंद्र की मोदी सरकार द्वारा चलाई जा रही योजनाओं और नीतियों ने देश के गरीब और वंचित भाई-बहनों को एक नई ताकत दी है। जो लोग दशकों तक हाशिए पर रहे थे, उन्हें अपने लिए भाजपा में उम्मीद की बड़ी किरण दिखाई दे रही है। भाजपा उनकी सशक्त आवाज बनकर सामने आई। भाजपा ने हमेशा देश के समग्र विकास के लिए काम किया है, जिससे हर देशवासी का जीवन आसान बना है। स्थापना दिवस को लेकर लड्डू बांट कर सबका मुंह मीठा करवाया गया। इस मौके पर हरीश मेघराज, नवीन बढेरा, अश्विंदर बंगा, मनीष भल्ला,
भूषण भल्ला, मुकेश मित्तल, हिमांशु धवन, मोहित, अर्शदीप, विजय चड्ढा, सुनील मेहता, नीलम धवन, रमा शर्मा, नीरज शर्मा आदि उपस्थित रहे।

COMMENTS

WORDPRESS: 0
DISQUS: 0