भाजपा को जन समर्थन देख विपक्षी बौखलाया, पोस्टर फाड़ अपनी हार स्वीकारी : एडवोकेट हनीश गुप्ता लुधियाना : (रवि वर्मा ब्यूरो) : वार्ड न. 22 मे
भाजपा को जन समर्थन देख विपक्षी बौखलाया, पोस्टर फाड़ अपनी हार स्वीकारी : एडवोकेट हनीश गुप्ता
लुधियाना : (रवि वर्मा ब्यूरो) :

वार्ड न. 22 में जबसे भाजपा उमीदवार एडवोकेट हनीश गुप्ता नगर निगम चुनावों में मैदान में उतरे है तब से ही विपक्षियों की नीद उडी हुई है। एडवोकेट हनीश गुप्ता की बढ़ती हुई लोकप्रियता तथा जन समर्थन को देख विपक्षी बोखला चुके है मानो एक तरफ से अंदर से अपनी हार मान चुके है। वह ऊपर से तो नहीं पर अपनी हरकतों से बोखलाहट जाहिर कर गए कि उन्होंने भाजपा उमीदवार एडवोकेट हनीश गुप्ता के पोस्टर फाड़ने लग पड़े है। एडवोकेट हनीश गुप्ता ने कहा पोस्टर फाड़ने से कुछ फरक नहीं पड़ने वाला वे अपनी मंजिल से भटकने वालो में से नहीं है। उनको ये समज आ चुकी है कि जनता अब उनके बहकावे में आने वाली नहीं, जनता ने भाजपा को चुन लिया है जनता अब बदलाव चाहती। एडवोकेट हनीश गुप्ता ने चेतावनी देते हुए कहा अपनी क़ाबलियत के दम पर लड़ो इस तरह की हरकतों से जनता आप के पक्ष में आने वाली नहीं। जनता तो साफ़ सुथरा माहौल चाहती है नाकि गुंडागर्दी।

COMMENTS