HomeHeath

भाजपा अध्यक्ष अश्विनी शर्मा बोले-केजरीवाल की दिल्ली में हार सुनिश्चित

भाजपा अध्यक्ष अश्विनी शर्मा बोले-केजरीवाल की दिल्ली में हार सुनिश्चित

पंजाब पॉलिटिक्स की बात : भाजपा अध्यक्ष अश्विनी शर्मा बोले-केजरीवाल की दिल्ली में हार सुनिश्चित, इसलिए कर रहे पंजाब का रुख, पर पंजाब के लोग नहीं घ

पंजाब विस चुनाव 2022 की तैयारी तेज : सुनील कानूगोलू शिअद के रणनीतिकार
पाकिस्तान के खिलाफ वनडे से पहले 3 इंग्लिश प्लेयर्स कोरोना पॉजिटिव
पंजाब के शाही इमाम मौलाना हबीब उर रहमान लुधियानवी का देहांत

पंजाब पॉलिटिक्स की बात : भाजपा अध्यक्ष अश्विनी शर्मा बोले-केजरीवाल की दिल्ली में हार सुनिश्चित, इसलिए कर रहे पंजाब का रुख, पर पंजाब के लोग नहीं घुसने देंगे सत्ता में

चंडीगढ़ : (पी9 ब्यूरो) :  

भाजपा पंजाब अध्यक्ष अश्विनी शर्मा ने दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल पर निशाना साधा है। पंजाब में आम आदमी पार्टी की सरकार आने पर हर परिवार को 300 यूनिट तक बिजली मुफ्त देने की घोषणा पर कहा है कि केजरीवाल को पता है कि उन्होंने दिल्ली वासियों से किए वादे पूरे नहीं किए हैं। जिसके चलते इस बार दिल्ली चुनाव में उनकी हार सुनिश्चित है। 
इसलिए वो अपना आधार बचाने के लिए दूसरे राज्यों की तरफ मुंह कर रहे हैं। वहां भी दिल्ली की जनता के साथ बोले गए झूठ को बोल कर जनता को गुमराह कर रहे हैं, लेकिन पंजाब की जनता उनके इन झूठे वादों पर एतबार नहीं करेगी। उन्होंने कहा कि केजरीवाल खुली आंखों से मुंगेरी लाल के सपने देख रहे हैं।
अश्विनी शर्मा ने कहा है कि केजरीवाल ने दिल्ली के लोगों से ‘बिजली हाफ-पानी माफ’ का वादा किया था, लेकिन दिल्ली सरकार पटेल नगर के नेहरु नगर के घरों में बिजली के 20 से 25 हजार रुपए प्रति महीना बिल भेज रही है। इतना ही नहीं दिल्ली सरकार ने हर घर को 20 हजार लीटर फ्री पानी देने का वादा किया था, लेकिन दिल्ली सरकार वहां की जनता को 25 हजार से लेकर 2 लाख रुपए तक पानी के बिल भेज रही है।दिल्ली की जनता त्राहि-त्राहि कर रही है और केजरीवाल उन्हें छोड़ अब पंजाब में भी वही चुनावी वादों की बारिश करने लगे हैं। शर्मा ने कहा कि पंजाब के लोग बहुत समझदार हैं और वो केजरीवाल के झूठ से बहुत अच्छी तरह वाकिफ हैं और उसे पंजाब की सत्ता में कभी घुसने नहीं देंगे।

COMMENTS

WORDPRESS: 0
DISQUS: 0