Homeपंजाब

भगवंत मान सरकार अपने अधिकारियो का विश्वास जीतने में हुई फेल : गौरव अरोड़ा

भगवंत मान सरकार अपने अधिकारियो का विश्वास जीतने में हुई फेल : गौरव अरोड़ा

भगवंत मान सरकार अपने अधिकारियो का विश्वास जीतने में हुई फेल : गौरव अरोड़ा  लुधियाना : (रवि वर्मा ब्यूरो) :  पीसीएस अधिकारियों द्वारा सर

पंजाब का बजट जारी :
वार्ड न. 22 से भाजपा नेता एडवोकेट हनीश गुप्ता की बढ़ती लोकप्रियता ने विपक्षियों की नींद उड़ाई
संतों की वाणी में ही प्राणी के जीवन का उद्वार है : अमन जैन /अनुज मदान

भगवंत मान सरकार अपने अधिकारियो का विश्वास जीतने में हुई फेल : गौरव अरोड़ा 

लुधियाना : (रवि वर्मा ब्यूरो) : 

पीसीएस अधिकारियों द्वारा सरकार के  विरुद्ध हड़ताल पर होने के बाबजूद आम जनता की परेशानियों को देखते हुए  हैबोवाल चौक में मंडल अध्यक्ष गौरव अरोड़ा की अध्यक्षता  में पंजाब सरकार का पुतला फूंका गया। पुतला फूंकते हुए  गौरव अरोड़ा ने कहा कि भगवंत मान सरकार  को आम जनता की कोई फिक्र नहीं। सता में आने से पहले आम जनता को सहूलियत देने की बड़ी बड़ी डींगे मारने वाले सतासीन होते ही सब भूल गए। वही अब सरकार के आपने पीसीएस अधिकारीयो  का विजिलेंस के विरुद्ध एकजुट होने ये दर्शाता है कि भगवंत मान सरकार और प्रशासन में किसी तरह का कोई तालमेल  नहीं है। केजरीवाल सरकार के दिल्ली के अधिकारियों की पंजाब के प्रशासन में सीधी दखलअंदाजी से पंजाब की अफसरशाही बहुत खफा है। जिस कारण वो हडलात पर जाने के कारण अब पंजाब की जनता आपने सरकारी काम करवाने के लिए सड़कों पर धक्के खा रही है। इस अवसर पर ज़िला महा सचिव कंतेन्दु शर्मा, हैबोवाल सर्कल प्रधान गौरव अरोड़ा, सर्कल प्रभारी पंकज गोयल, विकास सचदेवा महामंत्री हरीश मेघराज, राहुल गुप्ता, नवीन वढेरा, मुकेश मित्तल, रजनीश गौतम, संत राम बिल्ला, संजय ढांडा, अशोक शर्मा, अनिल शर्मा, वरुण सूद, अमित नेगी, अतुल कपूर, हिमांशु धवन, सुमन वर्मा, वरुण खुराना, दीपक गुप्ता आदि उपस्थित रहे। 

COMMENTS

WORDPRESS: 0
DISQUS: 0