Homeपंजाब

बड़े नशा तस्करों पर भी नकेलक से सरकार : सिमरजीत सिंह बैंस

बड़े नशा तस्करों पर भी नकेलक से सरकार : सिमरजीत सिंह बैंस

बड़े नशा तस्करों पर भी नकेलक से सरकार : सिमरजीत सिंह बैंस लुधियाना : (पी9 ब्यूरो) :  लोक इंसाफ पार्टी (लिप) के प्रधान एवं विधानसभा हलका आत्

‘सेवा और समर्पण’ के रूप में हवन यज्ञ कर बच्चों को पाठ्य सामग्री बांटकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का जन्मदिन मनाया
पेट्रोल-डीजल की बढ़ती कीमतों के विराेध में यूथ कांग्रेस ने तांगे पर मोटरसाइकिल रख किया प्रदर्शन
कैट 15 सितम्बर से ई कॉमर्स पर हल्ला बोल राष्ट्रीय अभियान करेगा शुरू : हरकेश मित्तल कैट अध्यक्ष पंजाब

बड़े नशा तस्करों पर भी नकेलक से सरकार : सिमरजीत सिंह बैंस

लुधियाना : (पी9 ब्यूरो) : 

लोक इंसाफ पार्टी (लिप) के प्रधान एवं विधानसभा हलका आत्मनगर के विधायक सिमरजीत सिंह बैंस ने  कहा कि मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिदर सिंह ने वर्ष 2017 के विधानसभा चुनाव से पहले गुटका साहिब हाथ में पकड़ कर चार सप्ताह में नशा खत्म करने की कसम खाई थी। चार साल बाद भी नशे खत्म में विफल कैप्टन अमरिंदर सिंह के दावे खोखले साबित हो रहे हैं। सरकार को बड़े नशा तस्करों पर भी नकेल डालनी चाहिए। 
सिमरजीत सिंह बैंस ने कहा कि नशा तस्करों का खेलअभी भी जारी है। इसकी ताजा मिसाल हाल ही में एसटीएफ की ओर से शिअद की महिला नेता से बड़ी मात्रा में हेरोइन कापकडे जाना है। ऐसे मामले सरकारी दावों की पोल खोल रहे हैं। सिमरजीत सिंह बैंस ने कहा कि सूबे में नशे के बड़े-बड़े तस्कर शरेआम नशा तस्करी कर रहे है उनको राजनीतिक संरक्षण भी हासिल है। उन्होंने कहा कि यदि एसटीएफ को राजनीतिक बंधनों से मुक्त किया जाए तो बड़े-बड़े नशा तस्कर सलाखों के पीछे होंगे। इससे यह भी साबित होता है कि अकाली एवं कांग्रेसी आपस में मिले हुए हैं। सिर्फ एक-दूसरे के खिलाफ बयानबाजी कर लोगों को गुमराह करते हैं। दोनों एक-दूसरे के खिलाफ कार्रवाई करने की बजाय बचाने का प्रयास करते हैं। सिमरजीत सिंह बैंस ने कहा कि सूबे की कैप्टन सरकार नशा खत्म करने के लिए गंभीर नहीं है। छोटे-छोटे तस्करों को पकड़ कर नशा खत्म करने के दावे किये जाते है जबकि हकीकत कुछ और ही है, जबकि बड़े तस्कर खुले घूम नौजवान पीडी को नशो की दल दल में धकेल रहे है। 

COMMENTS

WORDPRESS: 0
DISQUS: 0