बे सहारा गौ के रख रखाव की मांग को लेकर नगर निगम कमिश्नर मेयर व एम एल ए का धेराव करेगी शिव सेना पंजाब : अरविन्द वालिया पंजाब सरकार गौ सेंस का

बे सहारा गौ के रख रखाव की मांग को लेकर नगर निगम कमिश्नर मेयर व एम एल ए का धेराव करेगी शिव सेना पंजाब : अरविन्द वालिया
पंजाब सरकार गौ सेंस का हिसाब दे राजीव टंडन
लुधियाना : (पी9 ब्यूरो) :
सड़को पर भूख से मर रही बे सहारा गौ के रखरखाव की मांग को लेकर शिव सेना पंजाब के राष्ट्रीय चेयरमैन राजीव टंडन कांग्रेस के एम एल ए नगर निगम कमिश्नर मेयर व डिप्टी सीनियर मेयर का धेराव करने की घोषणा आज लोहारा रोड में सुनील कुमार की नियुक्ति करते हुए बोले इस मौके पर सुनील कुमार को शिव सेना पंजाब की लुधियाना इकाई का उपप्रधान लगाया गया।
मीटिंग को सम्बोधित करते हुए सीनियर नेता सन्दीप थापर पंजाब चेयरमैन प्रिंस शर्मा व जिला प्रधान अरविंद वालिया ने शिव सेनिको को सम्बोधित करते हुए कहा कि हिन्दू समाज मे गौ को माँ का दर्जा दिया जाता है और गौ अपना पेट पालने के लिये सड़को पर कूड़ा खाने को मजबूर हो रही। इसकी जिम्मेदारी सिर्फ सरकार की है सरकार की सुस्त नीति का परिणाम डायरी वाले व गौ पालने वाले गौ को फ़ंडर हो जाने पर सड़को पर भूखा मरने को छोड़ देते है जिससे लोगो के काफी बार एक्सीडेंट हो चुके है व लोगो की बहुत सी मौत इन एक्सीडेंट में हो चुकी है पर सुनने वाला कोई नही है इस मौके पर गौ भगत अमित कौंडल भानु प्रताप व रवि वर्मा ने कहा कि सरकार हर महीने गौ टैक्स के नाम पर करोड़ो रु इकठ्ठा करती है पर गौ की देखभाल के लिये करती कुछ भी नही है लोग गौ टैक्स के नाम पर दिए गए पैसे का अपना हिसाब मांग रहे है।
शिव सेना नेता अरविंद वालिया सन्दीप थापर अजय राज वर्मा ने सरकार व प्रसासन को चेतावनी देते हुए कहा कि बे सहारा गौ की देखभाल के लिये कोई उचित प्रबंध न किया तो शिव सेना पंजाब गौ भगतो को साथ लेकर सरकार में शामिल एम एल ए नगर निगम के मेयर, कमिश्नर व मंत्रियों का धेराव करेगी। इस मौके पर परमजीत, सुशील कुमार, राज कुमार राणा, आदित्य राज, आर के पांडे, सूरज, सुखनन्दन गुप्ता, उमा शंकर, अमर, दीपक, नीरज जेंकी, दलीप ग्रोवर, मनु चावला, सनी मदान विशेष रूप से शामिल रहे।

COMMENTS