HomeHeath

बेटी से मिलने दसुआ गए परिजनों से ससुराल पक्ष ने की मारपीट

बेटी से मिलने दसुआ गए परिजनों से ससुराल पक्ष ने की मारपीट

बेटी से मिलने दसुआ गए परिजनों से ससुराल पक्ष ने की मारपीट   लुधियाना : (पी9 ब्यूरो) :  राजिंदर कुमार वासी बैंक कॉलोनी हैबोवाल कलां ने ब

भगवान वाल्मीकि जी का भारतीय संस्कृति में महान स्थान : कुलवंत सिद्धू
सिद्धू ने लुधियाना में वर्करों के साथ की बैठक :
जन्माष्टमी पर भगवान् श्री कृष्ण की स्तुति पूरा ब्रह्माण्ड करता है : एम. पी. रावल

बेटी से मिलने दसुआ गए परिजनों से ससुराल पक्ष ने की मारपीट  

लुधियाना : (पी9 ब्यूरो) : 

राजिंदर कुमार वासी बैंक कॉलोनी हैबोवाल कलां ने बताया कि उनकी बेटी की शादी दो साल पहले संदीप कुमार दसूहा निवासी से हिन्दू रीतिरिवाज के अनुसार अपनी हैसियत से बढ़ कर दहेज़ वगैरह दे कर की थी। शादी से कुछ दिन बाद से ही ससुराल पक्ष की तरफ से दहेज़ कम लाने को लेकर तंग परेशान किया जाने लगा। कई बार मोहतवार लोगो के बीच पड़ने से समझोता भी हुआ, लेकिन उसका नतीजा बेअसर रहा। राजिंदर कुमार ने बताया की वह ऑटो रिक्शा चला कर अपने घर का निर्वाह करता है तथा अपनी बेटी को बीटेक तक पढ़ाया है। उन्होंने बताया की मेरी बेटी के ससुराल पक्ष की और से शादी के कुछ दिन बाद से ही शरीरिक तथा मानसिक तौर पर तंग परेशान किया जाने लगा था। उसे बीमार होने पर दवा भी नहीं ले के दी जाती थी, उल्टा घर का सारा काम नोकरो की तरह लिया जाता था। हम परिवार सहित बेटी से मिलने गए तो उन्होंने हमारे साथ अभद्र वय्वहार किया तथा मारपीट की जिसमे मेरे बड़े भाई अश्वनी कुमार को गंभीर चोटे लगी जिसे जिसे हॉस्पिटल में भर्ती कराना पड़ा जहा उसकी जिंदगी को खतरा बना हुआ है। उन्होंने पुलिस प्रशासन से इन्साफ के लिए गुहार लगाई है। उन्होंने आरोप लगाया की बेटी के ससुराल पक्ष की और से झूठे केसो में फ़साने एवं जान से मारने की धमकिया मिल रही है। 

COMMENTS

WORDPRESS: 0
DISQUS: 0