Homeपंजाब

बेखौफ लुटेरों ने एसीपी वडेरा की पत्नी के पंप पर 7 फायर कर 40 हजार लुटे

लुधियाना : (एडिटर हरपाल सिंह चीना) :

बेखौफ लुटेरों ने एसीपी वडेरा की पत्नी के पंप पर 7 फायर कर 40 हजार लुटे

बेखौफ लुटेरों ने एसीपी वडेरा की पत्नी के पंप पर 7 फायर कर 40 हजार लुटे, पुलिस नाके से 700 मीटर दूर हुई वारदात कोहाड़ा-साहनेवाल हाईवे पर विनायक

पंजाब कांग्रेस में घमासान : सोनिया गांधी-सिद्धू की बैठक खत्म
भारत-पाक सीमा पर दिखा पाकिस्तान का ड्रोन
लुधियाना डीसी दफ्तर, एसडीएम दफ्तर, तहसील व सब रजिस्ट्रार दफ्तरों में हड़ताल

बेखौफ लुटेरों ने एसीपी वडेरा की पत्नी के पंप पर 7 फायर कर 40 हजार लुटे, पुलिस नाके से 700 मीटर दूर हुई वारदात

कोहाड़ा-साहनेवाल हाईवे पर विनायक इंटरनेशनल पंप में दिनदहाड़े 3 हथियारबंद बदमाशों ने की लूटपाट

लुधियाना : (एडिटर हरपाल सिंह चीना) :

कोहाड़ा-साहनेवाल हाईवे पर नाके से 700 मीटर दूर एसीपी संदीप वडेरा की पत्नी के नाम विनायक इंटरनेशनल पेट्रोल पंप पर तीन हथियारबंद लुटेरों ने ताबड़तोड़ गोलियां चलाईं। इसमें एक कारिंदा जख्मी हो गया और लुटेरे सारा कैश लूटकर ले गए। लोगों ने शोर मचाया और चौकी रामगढ़ से एएसआई सुरजीत सिंह ने गाड़ी में डाल घायल संदीप (29) को ईएसआई अस्पताल में पहुंचाया।
सूचना मिलते ही अफसर मौके पर पहुंचे। उन्होंने फुटेज कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी। एसएचओ दविंदर शर्मा के मुताबिक पर्चा दर्ज कर आरोपियों का रूट चेक किया जा रहा है कि वो किस तरफ भागे हैं। जल्द उन्हें गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

वाहन छोड़ भागने लगे तेल डलवाने आए लोग :

रविवार शाम करीब 4.15 बजे स्पलेंडर पर तीन युवक आए। उन्होंने 2 हजार का नोट दिया और बाइक में 830 रुपए का पेट्रोल डलवाया। उन्होंने बाइक पंप के साइड पर लगा ली। इसके बाद एक लुटेरे ने पिस्तौल तान पैसे मांगे। उसने देने से मना किया तो हवाई फायर किए। तभी बाकी दोनों लुटेरों ने भी पिस्तौल निकाल ली और डराने लगे।
पिस्तौल माथे पर लगाने के बाद उन्होंने चार कारिंदों की जेबों से पैसे निकालने शुरू कर दिए। उनसे 40 हजार से ज्यादा की रकम लूटने के बाद वो भागने लगे तो उन्होंने कारिंदे संदीप ने उनपर पत्थर दे मारा। इसके बाद लुटेरे ने उसकी टांग में गोली मार दी। साथ ही बाकियों ने फायरिंग शुरू कर दी और बाइक लेकर फरार हो गए। इस दौरान पंप पर कई लोग पेट्रोल डलवा रहे थे, वो वाहन छोड़कर भाग निकले। वहीं, जो लोग घटनाक्रम का वीडियो बना रहे थे, उनपर भी लुटेरों ने फायरिंग की। -जैसा कि कारिंदे रविंदर ने बताया। 

4 दिन से कर रहे थे रेकी : 

सूत्रों के मुताबिक आसपास के फुटेज खंगाले तो पता चला कि लुटेरे 4 दिनों से पंप के पास घूम रहे थे। इसमें से दो बार इसी पंप से उन्होंने पहले भी तेल डलवाया था, लेकिन तब वो सिर्फ चेक कर चले गए थे। उधर, मौके पर 3 खोल कब्जे में लिए है। प्राथमिक जांच में तीनों देसी पिस्तौल के बताए जा रहे हैं। पुलिस ने बाइक नंबर ट्रेस करने के लिए फुटेज देखी तो पता चला कि नंबर प्लेट ही नहीं थी, लेकिन एक फुटेज में आगे जाकर बाइक चला रहे लुटेरे ने कपड़ा उतार दिया था। उसकी पहचान की जा रही है।

COMMENTS

WORDPRESS: 0
DISQUS: 0