बिजली मीटर की जलती हरी लाइट, घर के बाहर पड़ा अखबार देख करते थे चोरी, छह गिरफ्तार दो पिस्तौल, सोने - चांदी के गहने, बुलेट समेत चार मोटरसाइकिल बरामद
बिजली मीटर की जलती हरी लाइट, घर के बाहर पड़ा अखबार देख करते थे चोरी, छह गिरफ्तार
दो पिस्तौल, सोने – चांदी के गहने, बुलेट समेत चार मोटरसाइकिल बरामद
लुधियाना : (पी9 ब्यूरो) :

बिजली मीटर की हरी बत्ती जलती देख और घर में मिट्टी जमी देख चोरी की वारदातें करने वाले 6 चोरों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। उनसे 2 पिस्तौल, सोने -चांदी के गहने, बुलेट समेत चार मोटरसाइकिल, एक्टिवा बरामद की है। दुगरी पुलिस ने सतजोत नगर के जीतू, रूप नगर के विक्की, राजू, गांव बिल्ला के मनजीत सिंह, गांव ललतों खुर्द के जगमीत सिंह और पक्खोवाल के अंकुर कुमार के खिलाफ मामला दर्ज किया है।
एडीसीपी जसकिरनजीत सिंह तेजा और एसीपी जश्नदीप सिंह गिल ने बताया कि आरोपियों से मौके पर 2 मोटरसाइकिल बरामद हुए। उनसे पूछताछ में सोने के गहने-अन्य सामान बरामद किया गया। एसआई सुनील कुमार ने बताया कि सभी आरोपी शातिर हैं। आरोपी अलग-अलग इलाकों में घूमते रहते थे। फिर वह कोई एक घर चयनित कर उसका बिजली मीटर की हरी लाइट चेक करते थे।
जिसकी हरी लाइट कम जलती बुझती थी, वहां उन्हें घर में लोग न मौजूद होने का पता चल जाता था। फिर वह वारदात करते थे। जबकि आरोपी ताला लगे घर में जमी मिट्टी और बाहर पड़ी अखबार देखकर घर में लोग न होने का अंदाजा लगाकर चोरी करते थे।
बड़ी वारदातों के लिए यूपी से लेकर आए थे असलहा
जांच अफसर ने बताया कि आरोपी कुछ दिन पहले ही यूपी से 10 हजार रुपए में दो पिस्तौल लेकर आए थे, लेकिन कारतूस अभी लाने बाकी थे। आरोपी बड़ी वारदातों के लिए असलहा लेकर आए थे। जानकारी अनुसार राजू पर पहले चार और विक्की पर दो मामले दर्ज हैं।
राजू, विक्की, अंकेश और जीतू गांजा व चिट्टा पीने के आदी हैं। वह नशे के लिए वारदातें करते थे। आरोपी पिछले डेढ़ साल में 30 से अधिक वारदातें कर चुके हैं। हाल ही में उन्होंने दुगरी, पक्खोवाल रोड, पासी नगर और थाना सदर के इलाकों में 8 वारदातों को अंजाम दिया था। उनसे बरामद बुलेट को वह चंडीगढ़ से चुरा कर लाए थे।

COMMENTS