Homeपंजाब

बरनाला में किसानों ने भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष प्रवीण बांसल को बनाया बंधक

बरनाला में किसानों ने भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष प्रवीण बांसल को बनाया बंधक

बरनाला में किसानों ने भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष प्रवीण बांसल को बनाया बंधक, रेस्ट हाउस घेरकर नारेबाजी  बरनाला : (पी9 ब्यूरो) :  पंजाब में

लाल किले पर झंडा फहराने वाले खालिस्तानियों पर हो सख्त से सख्त कारवाई : आर डी पुरी
सरकार और पार्टी में बेहतर तालमेल के लिए बनेगी कोऑर्डिनेशन कमेटी
हड़ताल के 14 दिन बाद खुले सरकारी दफ्तरों में उमड़ी भीड़

बरनाला में किसानों ने भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष प्रवीण बांसल को बनाया बंधक, रेस्ट हाउस घेरकर नारेबाजी

 बरनाला : (पी9 ब्यूरो) : 

पंजाब में किसानाें का कृषि सुधार कानूनाें के विराेध में भाजपा नेताओं के घेराव करने का सिलसिला जारी है। शनिवार काे यहां प्रेस कांफ्रेंस के लिए पहुंचे भाजपा पंजाब के उपप्रधान प्रवीण बांसल व अन्य नेताओं काे किसानाें ने रेस्ट हाउस में बंधक बना दिया। बांसल कांग्रेस सरकार के चार साल पूरे होने के बाद प्रदेश सरकार की कारगुजारियों के खिलाफ प्रेस कांफ्रेंस करने के लिए पहुंचे थे। जैसे ही इसकी भनक किसानों को लगी वह रेस्ट हाउस की तरफ चले गए और वहां घेराव कर लिया। भाजपा नेता रेस्ट हाउस में ही फंस गए। माैके पर हालात तनावपूर्ण बने हुए हैं।

भाजपा नेताओं का घेराव कर की नारेबाजी

भाजपा नेताओं का घेराव करते हुए किसानों एवं महिलाओं ने रेस्ट हाउस के गेट पर केंद्र सरकार एवं भारतीय जनता पार्टी के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। किसानों के रोष को देखते हुए बड़ी संख्या में पुलिस बल तैनात किया गया है। भाजपा नेताओं को यहां से सुरक्षित निकालने के प्रयास किए जा रहे हैं। बता दें, इससे पहले भी पंजाब में भाजपा नेताओं को किसानों के विरोध का सामना करना पड़ रहा है।

अश्वनी शर्मा का भी घेराव कर चुके हैं किसान

पंजाब में भाजपा नेताओं के विराेध का सिलसिला जारी है। नगर निकाय चुनाव के दाैरान भाजपा अध्यक्ष अश्वनी शर्मा सहित कई नेताओं काे किसानाें के गुस्से का शिकार हाेना पड़ा था। वीरवार काे पूर्व मंत्री ज्याणी के खिलाफ किसानाें ने धरना दिया। किसानाें का कहना है कि भाजपा नेता जहां भी जाएंगे उनका विराेध किया जाएगा।

COMMENTS

WORDPRESS: 0
DISQUS: 0