Homeपंजाब

बचपन बचाओ आंदोलन के प्रयासो से मुक्त बँधुआ श्रमिकों को 2 वर्ष बाद जारी हुए “मुक्ति प्रमाण पत्र” : दिनेश कुमार

बचपन बचाओ आंदोलन के प्रयासो से मुक्त बँधुआ श्रमिकों को 2 वर्ष बाद जारी हुए “मुक्ति प्रमाण पत्र” : दिनेश कुमार

बचपन बचाओ आंदोलन के प्रयासो से मुक्त बँधुआ श्रमिकों को 2 वर्ष बाद जारी हुए "मुक्ति प्रमाण पत्र" : दिनेश कुमार  गुरदासपुर : (पी9 ब्यूरो) : 

खन्ना में पंजाब नेशनल बैंक की शाखा में लगी आग
लुधियाना में छह दिनों में 16 माइक्रो कंटेनमेंट जोन, कोरोना के 96 नए केस आए
जम्मू-कश्मीर में आतंकी हमला :

बचपन बचाओ आंदोलन के प्रयासो से मुक्त बँधुआ श्रमिकों को 2 वर्ष बाद जारी हुए “मुक्ति प्रमाण पत्र” : दिनेश कुमार 

गुरदासपुर : (पी9 ब्यूरो) : 

बचपन बचाओ अंदोलन के असिस्टेंट प्रोजेक्ट ऑफिसर दिनेश कुमार ने पत्रकारों को सम्बोदित करते हुए बताया की जिला गुरदासपुर में ईंट भट्ठे पर काम करने वाले बँधुआ श्रमिकों को बचपन बचाओ आंदोलन व लॉ पावर एसोसिएशन के अनथक प्रयासों से मुक्ति प्रमाण पत्र जारी किए गए। 

लॉ पावर एसोसिएशन के एडवोकेट योगेश प्रशाद ने बताया कि उनको लगभग 2 वर्ष पहले श्रमिको ने बँधुआ होने की शिकायत की थी, जिस पर कार्यवाही करते हुए उन्होंने तुरंत उक्त तीन परिवारों के कुल 10 सदस्यों को उस वक्त के तहसीलदार की आगवाही में रेड कर ईंट भट्ठे से मुक्त कराया। मुक्ति के बाद प्रशासन ने मुक्त श्रमिकों को मुक्ति प्रमाण पत्र जारी नही किये। जिसकी शिकायत लॉ पावर एसोसिएशन ने राष्ट्रीय मानव अधिकार आयोग से की। एडवोकेट योगेश प्रशाद ने बताया कि इस कार्य मे लॉ पावर एसोसिशन ने नोबेल पुरस्कार विजेता श्री कैलाश सत्यार्थी जी की संस्था बचपन बचाओ आंदोलन का सहयोग लिया। जिस कारण आज बचपन बचाओ आंदोलन व लॉ पावर एसोसिएशन के सहयोग से तीन परिवारों के 10 बँधुआ श्रमिकों को मुक्ति प्रमाण पत्र जारी हो सके।

इस अवसर पर बचपन बचाओ आंदोलन के दिनेश कुमार ने कहा कि बचपन बचाओ आंदोलन ने लॉ पावर एसोसिएशन  के आग्रह पर बँधुआ श्रमिकों को मुक्ति प्रमाण पत्र दिलाने हेतु प्रशासन व उच्चाधिकारियों से बातचीत की, जिसके बाद आज प्रशासन द्वारा बँधुआ श्रमिको को मुक्ति प्रमाण पत्र जारी किए गए।

इस अवसर पर श्री दिनेश कुमार ने बताया कि राष्ट्रीय मानव अधिकार आयोग ने अन्य 5 बँधुआ श्रमिको को भी मुक्ति प्रमाण पत्र देने हेतु जिला अधिकारी को 15 मार्च 2021 को निर्देश दिए थे, जिसे 10 सप्ताह में लागू करना था। लेकिन आज समय निकल जाने के बाद भी अभी तक उक्त 5 बँधुआ श्रमिको को भी मुक्ति प्रमाण पत्र नही दिए गए। दिनेश ने बताया कि आज उन्होंने जिला अधिकारी को राष्ट्रीय मानव अधिकार आयोग के आदेश को जल्द लागू करने हेतु पत्र दिया ताकि उक्त 5 बँधुआ श्रमिको को भी मुक्ति प्रमाण पत्र मिल सके। इस अवसर पर लॉ पावर एसोसिएशन से एडवोकेट योगेश प्रशाद, एडवोकेट रवनीत, एडवोकेट सुशील,  गुरप्रीत रानू व बचपन बचाओ अन्दोलन से दिनेश कुमार व गुरदासपुर के राजिंदर कुमार व सुनील दत्त  मौजूद थे।

COMMENTS

WORDPRESS: 0
DISQUS: 0