HomeHeath

बकरईद पर कुर्बानी के लिये 1.05 लाख रुपये में बिका बकरा

बकरईद पर कुर्बानी के लिये 1.05 लाख रुपये में बिका बकरा

बकरईद पर कुर्बानी के लिये 1.05 लाख रुपये में बिका बकरा लुधियाना : (पी9 ब्यूरो) :  बकरीद पर इस बार 1.05 लाख रुपये का बकरा लाेगाें में च

दुल्हन की मां ने रखी शर्त मेरी बेटी के नाम से कराओ मकान की रजिस्ट्री
श्री हरमंदिर साहिब दर्शनों के लिए बस कल होगी रवाना : टोनी बक्शी
कोरोना अपडेट : कोरोना के 45 नए केस, 3 मौतें, ब्लैक फंगस के 2 मामले

बकरईद पर कुर्बानी के लिये 1.05 लाख रुपये में बिका बकरा

लुधियाना : (पी9 ब्यूरो) : 

बकरीद पर इस बार 1.05 लाख रुपये का बकरा लाेगाें में चर्चा का कारण बना है। काराबारा चौक में बकरों की मंडी में एक से बढ़कर एक नस्ल के बकरे बेचने के लिए लाए गए हैं। बकरईद पर खूबसूरत बकराें की कुर्बानी दी जाती है। बकरों के मालिक अमरजीत और मोहमद सैयद ने बताया कि वह हिसार हरियाणा से आए हैं। इन बकरों को बड़े ही लाड़ से पाला गया है।
मंडी में और भी काफी नस्ल के बकरे मौजूद है, जिसकी कीमत हजारों में है। खरीदार बकरे की कभी कीमत नहीं देखता। यही कारण है कि खूबसूरत बकरों की कीमत लाखाें रुपये से भी ज्यादा होती है। मंडी में भी 1.05 लाख रुपये में एक बर्बरी नस्ल का बकरा बिका है।
काेविड संकट के बाद भी शहर में इस बार बकरीद काे लेकर लाेगाें में खासा उत्साह है। इस बार काेविड प्राेटाेकाॅल के तहत त्याेहार मनाया जाएगा। मंडी के प्रधान अहमद अली गुड्डू ने बताया कि इस इसी नस्ल का एक जोड़ा बकरा एक लाख अस्सी हजार में बिका है। वही अमृतसरी बीटल नस्ल के बकरा मौजूद है, जिसकी कीमत 55 हजार है।

30 प्रतिशत तक महंगे हुए बकरे

महंगाई का असर बकरों की कीमतों पर भी दिखाई दे रहा है। पिछले दो वर्षों की तुलना में बकरों की कीमतें 30 फीसद तक बढ़ी हैं। बकरों की खरीदारी करने आए एक शख्स ने बताया कि 10 हजार रुपये का बकरा 16 हजार से 17 हजार रुपये में मिल रहा है। कई जगह दो बकरे 35 हजार रुपये में बिक रहे हैं। दो साल पहले ऐसे ही बकरों की कीमत 20 हजार रुपये थी। एक दो दिन में अधिक बकरे आने से कीमतें कम हो सकती हैं।

COMMENTS

WORDPRESS: 0
DISQUS: 0