फोपसिया का सीएम पंजाब को अपील पत्र, 15 दिन कर दो लाकडाउन, नहीं तो स्थाई तोर पर न बंद हो जाएं उद्योग लुधियाना : (पी9 ब्यूरो) : लुधियाना म

फोपसिया का सीएम पंजाब को अपील पत्र, 15 दिन कर दो लाकडाउन, नहीं तो स्थाई तोर पर न बंद हो जाएं उद्योग
लुधियाना : (पी9 ब्यूरो) :
लुधियाना में फेडरेशन आफ पंजाब स्माल इंडस्ट्रीज एसोसिएशन की ओर से एक अपील पत्र पंजाब के मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह को लिखकर पूर्ण लाकडाउन लगाए जाने की मांग की है। उन्होंने पत्र में लिखा है कि पंजाब में करोड़ों लोग बीमारी की दहशत में जी रहे हैं। उन्होंने कहा कि रोजाना इतनी मौतें होने के बावजूद सरकार की ओर से इसके बचाव के लिए कोई सख्त कदम न उठाए जाने से स्थिति चिंतनीय हो रही है। किसी भी अस्पताल में लेवल-2 एवं लेवल-3 के बेड खाली नहीं है।
प्रधान बदीश जिन्दल ने पत्र में लिखा है कि रोजाना 6 हजार से अधिक लोग पाजिटिव आ रहे हैं। अगर यही हालात रहे, तो पंजाब की स्थिति विकराल होने वाली है। लेकिन सरकार को इसके लिए कम्युनिटी स्प्रेड को रोकने के लिए बंद के सिवा कोई चारा नहीं। वैसे भी इंडस्ट्री के लिए डिमांड बेहद कम हो गई है, इसका मुख्य कारण लोगों का केवल जरूरी सामान खानपान जैसे उत्पादों का खरीददारी करना ही है। ऐसे में 80 फीसदी इंडस्ट्री इस समय न चाहकर भी बंद के हालात पर ही खड़ी है और प्रोडक्शन की रफतार पहले ही स्टाक जमा होने से कम कर दी गई है। ऐसे में इंडस्ट्री लेबर को राशन सहित मूलभूत सुविधाएं देने को भी तैयार है।
पंजाब के प्रमुख औद्योगिक संगठन कम से कम 15 दिन का पूर्ण लाकडाउन लगाने की मांग कर रहे हैं। क्योंकि मानवीय जीवन को बचाने के लिए पूरे विश्व की भांति हमें भी लाकडाउन के रास्ते को अपनाना होगा। इसलिए कुछेक एसोसिएशन जोकि राजीनितक संस्थाओं से जुड़ी हैं उनकी मांग को न मानकर पंजाब हित को ध्यान में रखकर तत्काल लाकडाउन की प्रक्रिया पर काम करना चाहिए। ताकि पंजाब को बर्बाद होने से बचाया जा सके।

COMMENTS