प्राइवेट हॉस्पिटलों की लूट खसूट पर ध्यान दे सरकार : राजन राणा लुधियाना : (पी9 ब्यूरो) : एंटी करप्शन एंटी क्राइम सेल के राष्ट्रीय प्रधान रा

प्राइवेट हॉस्पिटलों की लूट खसूट पर ध्यान दे सरकार : राजन राणा
लुधियाना : (पी9 ब्यूरो) :
एंटी करप्शन एंटी क्राइम सेल के राष्ट्रीय प्रधान राजन राणा, राष्ट्री जनरल सकतर योगराज शर्मा, राष्ट्री वाईस प्रधान मुनीष गुप्ता, पंजाब वाईस प्रधान पंकज मारवाह ने प्राइवेट हॉस्पिटलों के डॉक्टरों की तरफ से होरही लूट खसूट का कड़ा संज्ञान लेते हुए स्वास्थ्य मंत्री बलबीर सिद्धू से मांग की है कि प्राइवेट हॉस्पिटल गरीब जनता को दोनों हाथो से लूट रहे है। महामारी के चलते पहले ही सभी वर्ग के लोग आर्थिक तंगी से जूझ रहे है ऊपर से इलाज करवाना भी मुश्किल हो गया है। प्राइवेट हॉस्पिटलों में डॉक्टर मनमानी फीस वसूल रहे है साथ ही दवाइयों के दामो भी बड़े पैमाने में हेराफेरी हो रही है। डॉक्टरों की इस लूट खसूट को रोकने के लिए सरकार को सख्ती से पेश आने की आवश्यकता है ताकि गरीब जनता को उनके साथ हो रही लूट से बचाया जा सके और इलाज सुनिश्चित किया जा सके।

COMMENTS