HomeHeathराजस्थान

प्राइवेट बसों पर मेहरबानी : यूपी-बिहार जाने वाले यात्रियों से सरेआम वसूल रहे 1400 से 3 हजार रुपए

शहर में प्राइवेट बस माफिया का बोलबाला

प्राइवेट बसों पर मेहरबानी : यूपी-बिहार जाने वाले यात्रियों से सरेआम वसूल रहे 1400 से 3 हजार रुपए

प्राइवेट बसों पर मेहरबानी : यूपी-बिहार जाने वाले यात्रियों से सरेआम वसूल रहे 1400 से 3 हजार रुपए बस स्टैंड, ग्यासपुरा, ढंडारी, बस्ती जोधेवाल,

पंजाब में किसान सगंठनों की मीटिंग शुरू :
तंग इलाकों में आग बुझाएंगे योद्धा फायर टेंडर
इंप्रूवमेंट ट्रस्ट में फैले भ्रष्टाचार के खिलाफ भाजपा ने खोला मोर्चा

प्राइवेट बसों पर मेहरबानी : यूपी-बिहार जाने वाले यात्रियों से सरेआम वसूल रहे 1400 से 3 हजार रुपए

बस स्टैंड, ग्यासपुरा, ढंडारी, बस्ती जोधेवाल, काराबारा रोड से भरी जा रहीं बसें

लुधियाना : (एडिटर हरपाल सिंह चीना) :

शहर में प्राइवेट बस माफिया का बोलबाला है। वे यूपी-बिहार जाने वाले प्रवासियों से मनमर्जी के दाम वसूल कर उन्हें लूट रहे हैं। यही नहीं उन्हें उनके तय स्थान पर पहुंचाने के बजाय बीच रास्ते में ही छोड़ दिया जाता है। इस बारे में पहले कई बार वीडियो भी सामने आ चुकी है। इसमें प्राइवेट बस माफिया प्रवासियों से मारपीट करते नजर आते हैं।

यूपी-बिहार के लिए चलने वाली इन बसों के पास कोई भी परमिट नहीं होता। इसके बावजूद भी न तो ट्रैफिक पुलिस इस पर कार्रवाई करती है और न ही आरटीए अधिकारी। जबकि इसके लिए बस स्टैंड, ग्यासपुरा, ढंडारी, बस्ती जोधेवाल, काराबारा रोड से प्राइवेट बस ऑपरेटर सरेआम बसें भरते हैं। मगर इन पर कार्रवाई करने पर सभी बेअसर है। आरटीए संदीप सिंह ने बताया कि उनकी ओर से लगातार शहर में चेकिंग की जा रही है और बसों को बंद कर चालान भी किए जा रहे। कुछ दिन से कोविड के केस बढ़ रहे है। दोबारा फिर से चेकिंग शुरू कर प्राइवेट बसों पर कार्रवाई की जाएगी।

पनबस ठेका वर्कर यूनियन के डिपो प्रधान शमशेर सिंह ने बताया कि कोविड में लोगों को यूपी-बिहार छोड़ने के लिए सरकारी बसों की मदद ली गई। जब पैसे कमाने की बारी आई तो प्राइवेट बसों को छूट दी गई। सरकार को चाहिए कि यूपी-बिहार के लिए लुधियाना से भी बसें चलाई जाएं, ताकि रोडवेज-पनबस को भी फायदा मिले। प्राइवेट बस ऑपरेटरों की लूट के खिलाफ कई बार कंप्लेंट डीसी, आरटीए व अन्य आला अफसरों को दे चुके हैं, परंतु समाधान नहीं हो पाया है।

वहीं, बस्ती चौक से यूपी और बिहार के लिए बस ले जा रहे ट्रेवल एजेंट से पूछा तो उसने कहा कि स्लिपर में एक यात्री के 1500 रुपए के हिसाब पैसे लगेंगे और दो यात्रियों के 2500 से 3 हजार देने होंगे।
ढंडारी रोड से यूपी में शादी में जा रहे सुनील ने बताया कि एक व्यक्ति की टिकट के 1400 रुपए मांग रहे थे। ज्यादा कहने पर 1300 रुपए में एक व्यक्ति की टिकट बुक करवाई है। वह परिवार से 5 लोग शादी में जा रहे हैं।
ग्यासपुरा से प्राइवेट बस में चढ़ी सुनीता ने बताया कि यूपी शादी के लिए परिवार के साथ जा रही है। करीब 6 लोग है। जिसके लिए 8 हजार रुपए दिए है। ट्रेन की टिकट न मिलने के कारण मजबूरन बस में जाना पड़ रहा है।
बस्ती चौक से यूपी के लिए जा रहे अमित ने बताया कि वह मंजी बुनने का काम करता है। इस समय काम नहीं चल रहा, इसलिए वह अपने गांव वापस जा रहा है। मिनी बस में 1 हजार में टिकट बुक करवाई है।

COMMENTS

WORDPRESS: 0
DISQUS: 0