प्रथम दिवस श्री लक्ष्मी नारायण दरबार व श्री ठाकुर जी दरबार की बड़ी विधि विधान से पूजा, अभिषेक व हवन यज्ञ : अमन जैन/अनुज मदान/सौरव जैन लुधियाना :
प्रथम दिवस श्री लक्ष्मी नारायण दरबार व श्री ठाकुर जी दरबार की बड़ी विधि विधान से पूजा, अभिषेक व हवन यज्ञ : अमन जैन/अनुज मदान/सौरव जैन
लुधियाना : (रवि वर्मा ब्यूरो) :


हैबोवाल कलां शंकराचार्य नगर हैबोवाल में स्थित सिद्ध पीठ महाबली संकटमोचन श्री हनुमान मंदिर में आज बड़ी विधि पूर्वक श्री लक्ष्मी नारायण दरबार व श्री ठाकुर जी के निमित पूजा, अभिषेक व हवन यज्ञ हुआ। आज से मंदिर प्रांगण में तीन दिवसीय पूजा अर्चना का आयोजन शुरू हो चुका है। प्रधान अमन जैन की अध्यक्षता में आयोजन किया गया। श्री लक्ष्मी नारायण जी के स्वरूप व श्री ठाकुर जी का स्वरूप आज मंदिर में हुआ स्थापित। मुख्य यजमान रंजना रमेश अरोड़ा, पुनीत अरोड़ा, कुमकुम अरोड़ा, गीतांश अरोड़ा, प्रियांश अरोड़ा, अमन जैन सलोनी जैन, सौरव जैन रमिला जैन,अनुज मदान सभी परिवारो को सेवा का सोभगय मिला। पूजा में नरेंद्र नथनी व अरविंद कुमार भी उपस्थित हुए। मंदिर के मुख्य आचार्य वेद पाठी परम आदरणीय श्री कृष्ण वेद पाठी, पंडित श्री कमल शर्मा, पंडित सौरव शर्मा, पंडित श्री चंदन शर्मा, पंडित श्री देवी दयाल शर्मा, पंडित श्री विष्णु प्रसाद, परम आदरणीय श्री वेद पाठी जी द्वारा पूजा अर्चना करवाए गए। श्री पुनीत कुमकुम अरोड़ा ने कहा की आज हमारे कुल का सपना हुआ पूर्ण। पिछले दो सालो से इस दरबार की सेवा चल रही थी। 11जुलाई को समस्त संगत श्री लक्ष्मी नारायण व श्री ठाकुर जी दरबार के दर्शन कर पाएंगे। प्रधान अमन जैन व अनुज मदान ने कहा कि कई जन्मों के जब पुण्य जुड़ते है तब इस तरह प्रभु की कृपा पाने का सौभाग्य मिलता है, हमारा जीवन सफल हो गया प्रभु कृपा पाकर। हिंदू धर्म में मां लक्ष्मी जी को धन की देवी माना गया है, मान्यता है जो व्यक्ति सच्चे मन से मां लक्ष्मी की पूजा-अर्चना करता है उसको जीवन में धन और समृद्धि की कमी नहीं रहती है। साथ ही उस पर मां लक्ष्मी हमेशा कृपा बनी रहती है। सरप्रस्त ऋषि जैन ने कहा कि सिद्ध पीठ महाबली संकट मोचन श्री हनुमान मंदिर आज ऐतिहासिक मंदिर बन चुका है। इस अवसर पर सौरव रमिला जैन ने कहा कि भगवान लक्ष्मी नारायण जी का आशीर्वाद व कृपा लेने वाले विरले ही होते है, श्री लक्ष्मी नारायण की पूजा से धन, समृद्धि और वैभव प्राप्त होता है। इस अवसर पर रंजना अरोड़ा ,पुनीत कुमकुम अरोड़ा, गीतांश, प्रियांश, अमन जैन, ऋषि जैन, अनुज मदान सौरव जैन, अरविंद कुमार, नरेंद्र नथानी, गीताँश गांधी, वरिंदर कुमार आदि शामिल हुए।

COMMENTS