Homeपंजाब

पेट्रोल-डीजल की बढ़ती कीमतों के विराेध में यूथ कांग्रेस ने तांगे पर मोटरसाइकिल रख किया प्रदर्शन

पेट्रोल-डीजल की बढ़ती कीमतों के विराेध में यूथ कांग्रेस ने तांगे पर मोटरसाइकिल रख किया प्रदर्शन

पेट्रोल-डीजल की बढ़ती कीमतों के विराेध में यूथ कांग्रेस ने तांगे पर मोटरसाइकिल रख किया प्रदर्शन लुधियाना : (पी9 ब्यूरो) : पेट्रोल-डीजल की ब

9 दिनों में 175 मौतें, इनमें से 45 साल से कम के 17
जेल में रहकर भी तस्करी करना नहीं छोड़ा : पेट दर्द ठीक होने पर अस्पताल से जेल लाया गया
नगर निगम की लापरवाही से फ़ैल रहा डेंगू : अतुल कपूर

पेट्रोल-डीजल की बढ़ती कीमतों के विराेध में यूथ कांग्रेस ने तांगे पर मोटरसाइकिल रख किया प्रदर्शन

लुधियाना : (पी9 ब्यूरो) :

पेट्रोल-डीजल की बढ़ती कीमतों के विरोध में यूथ कांग्रेस विधानसभा क्षेत्र उत्तरी के कार्यकर्ताओं ने तांगे पर मोटरसाइकिल रखकर प्रदर्शन किया। वार्ड 86 अध्यक्ष निखिल गाबा की अध्यक्षता में आयोजित रोष प्रर्दशन में जिला यूथ कांग्रेस अध्यक्ष योगेश हांडा और विधानसभा उत्तरी यूथ कांग्रेस अध्यक्ष कमल सिक्का विशेष तौर पर शामिल हुए।
योगेश हांडा व कमल सिक्का ने पेट्रोलियम पदार्थों की बढ़ती कीमतों की निंदा की। उन्होंने कहा कि आए दिन कीमत बढ़ जाती है। पेट्रोल कई राज्यों में सौ रुपये के ऊपर पहुंच गया है। ऐसा ही चलता रहा तो आने वाले दिनों में लोगों को वाहन बेचकर घोड़ा-रेहड़े लेकर चलना पड़ेगा।

अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल के दाम कम

वार्ड यूथ कांग्रेस अध्यक्ष निखिल गाबा ने कहा कि अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल के दाम कम हो रहे हैं। इसके बावजूद केंद्र सरकार लगातार दाम बढ़ाकर जनता पर बोझ डाल रही है।

प्रर्दशन में जिला यूथ कांग्रेस उपाध्यक्ष चेतन थापर, महासचिव तजिन्द्र चहल, सचिव विजय हंस काली, विधानसभा उत्तरी के उपाध्यक्ष विक्रम निझावन, रुपम दुनेजा, पंकज कुमार, गौतम सिद्धू, शिवम कपूर, दीपक वर्मा, विरदी, शुभम गिल, दीपांशु थापर, गुरवीर, कनव गाबा, कार्तिक गाबा राहुल, शिवम कपूर व भूपिन्द्र सहित अन्य भी उपस्थित रहे।

COMMENTS

WORDPRESS: 0
DISQUS: 0