Homeपंजाबकोरोनावायरस

पूर्व सेहत मंत्री सतपाल गोसाईं का निधन

पंजाब में भाजपा को बड़ा झटका लगा

पूर्व सेहत मंत्री सतपाल गोसाईं का निधन

पूर्व सेहत मंत्री सतपाल गोसाईं का निधन, सीएमसी अस्पताल में ली अंतिम सांस  पंजाब में भाजपा को बड़ा झटका लगा, 86 साल के सतपाल गोसाई का सी एम सी इलाज

पंजाब सरकार के बाल श्रम मुक्त अभियान को अंतिम दिन मिली सफलता : दिनेश
श्री बालाजी मंदिर में हवन यज्ञ व संध्या चौंकी आयोजित
महाकुंभ से लौटे श्रद्धालुओं से संक्रमित होने का डर :

पूर्व सेहत मंत्री सतपाल गोसाईं का निधन, सीएमसी अस्पताल में ली अंतिम सांस 

पंजाब में भाजपा को बड़ा झटका लगा, 86 साल के सतपाल गोसाई का सी एम सी इलाज चल रहा था वही अंतिम सांस ली 

लुधियाना : (पी9 ब्यूरो) : 

पंजाब के पूर्व सेहत मंत्री व विधानसभा के पूर्व डिप्टी स्पीकर सतपाल गोसाईं का मंगलवार शाम को निधन हो गया। 85 वर्षीय गोसाईं की तबियत बीते कुछ दिनों से खराब चल रही थी और वह लुधियाना के सीएमसी अस्पताल में उपचाराधीन थे।
सतपाल गोसाईं का निधन भाजपा के लिए किसी झटके से कम नहीं है। उनकी गिनती भाजपा के दिग्गज नेताओं में होती थी। पंजाब के वरिष्ठ भाजपा नेताओं में से गोसाईं के निधन की सूचना मिलते ही अस्पताल में कई नेता पहुंच गए। फिलहाल उनका शव सीएमसी में ही रखा गया है। 85 वर्षीय गोसाईं का जन्म 1935 में हुआ था।
सतपाल गोसाईं ने वर्ष 1980 में भाजपा से अपनी राजनीतिक की शुरुआत की थी। इसके बाद उन्होंने कभी पीछे मुड़कर नहीं देखा। वह अकाली-भाजपा सरकार में मंत्री रहे। वह एक बार विधानसभा के उपाध्यक्ष भी रहे। वर्ष 2016 में एक बार सतपाल गोसाईं भाजपा से नाराज हो गए थे। वह कुछ दिनों के लिए कांग्रेस में चलेे गए थे, लेकिन कुछ ही समय बाद वह फिर भाजपा में लौट आए थे। लुधियाना में अकाली भाजपा गठबंधन के संबंधों में सतपाल गोसाईं एक अहम कड़ी माने जाते थे।

COMMENTS

WORDPRESS: 0
DISQUS: 0