Homeपंजाब

पुलिस ने महिला उत्पीड़न केस के लिए बनाई 7 नई पोस्टें

पुलिस ने बनाई स्पेशल सेक्सुअल असाॅल्ट रिस्पाॅन्स टीम, चाइल्ड प्रोटेक्शन अफसर बनाने की तैयारी

पुलिस ने महिला उत्पीड़न केस के लिए बनाई 7 नई पोस्टें

लेडी कांस्टेबल की तैनाती : पुलिस ने महिला उत्पीड़न केस के लिए बनाई 7 नई पोस्टें, 819 लेडी कांस्टेबल की होगी तैनाती पुलिस ने बनाई स्पेशल सेक्सुअल अ

दिवाली से पहले केंद्र ने 30 लाख से अधिक कर्मचारियों को दी बोनस की सौगात
सिद्धू ने लुधियाना में वर्करों के साथ की बैठक :
कैप्टन अमरिंदर सिंह से मदद की गुहार लगा चुके डीएसपी हरजिंदर सिंह की फेफड़े खराब होने से हुई मौत

लेडी कांस्टेबल की तैनाती : पुलिस ने महिला उत्पीड़न केस के लिए बनाई 7 नई पोस्टें, 819 लेडी कांस्टेबल की होगी तैनाती

पुलिस ने बनाई स्पेशल सेक्सुअल असाॅल्ट रिस्पाॅन्स टीम, चाइल्ड प्रोटेक्शन अफसर बनाने की तैयारी

लुधियाना : (पी9 ब्यूरो) :

महिलाओं और बच्चों से संबंधित हो रहे क्राइम को देखते हुए पंजाब सरकार द्वारा पुलिस विभाग में दोनों के लिए बड़े स्तर पर टीमें बनाने की तैयारी शुरू कर दी है। जिसके तहत आने वाले दिनों में 5 हजार मुलाजिमों को भर्ती किया जाएगा। जिनमें से 800 से ज्यादा महिला मुलाजिम शामिल रहेंगी। जिनकी मदद से स्पेशल सेक्सुअल असाॅल्ट रिस्पाॅन्स टीम और चाइल्ड प्रोटेक्शन अफसर बनाई जाएंगी।
पिछले दिनों सीएम कैप्टन अमरिंदर सिंह ने महिला से संबंधित क्राइम को हल करने और बच्चों की काउंसलिंग करने संबंधी स्पेशल टीमों का गठन करने संबंधी डीजीपी के साथ बातचीत करने के बाद घोषित किया कि पूरे पंजाब में इन विभागों का गठन किया जाएगा। जिसमें आम लोगों की भी मदद ली जाएगी। जोकि अपने-अपने फील्ड में माहिर होंगे। इस सिस्टम को तैयार करने के लिए सारी अप्रूवल हो चुकी है।

सभी जिलों के दफ्तरों में तैनात 820 महिला मुलाजिमों को निकालकर 716 से तैयार होगी वुमन सेफ्टी टीम

डमी विभागों से हटाया जाएगा महिला स्टाफ- सरकार की इस पाॅलिसी को तैयार करने के लिए उन विभागों को खंगाला जा रहा है, जिसमें महिला मुलाजिमों को सिर्फ नाम के लिए लगाया गया है, वहां ज्यादा वर्किंग नहीं है। इन महिलाओं में वुमन सेफ्टी, काउंटर टेरारिज्म, क्राउड कंट्रोल एंड एंटी राॅयट और अन्य अंदरूनी विभागों में से 820 महिला मुलाजिमों में से 716 महिलाओं को निकालकर महिलाओं से संबंधित क्राइम को हैंडिल करने में लगाया जाएगा। पुलिस द्वारा कुल 819 महिला मुलाजिमों को प्रदेश के हर जिले में बांट दिया जाएगा।

लुधियाना पुलिस ने भी शुरू की तैयारी, जल्द होगी वर्किंग

स्पेशल सेक्सुअल असाल्ट रिस्पाॅन्स टीम(एसएआरटी) के लिए 34 एसआई तैनात होंगे, जोकि एसएआरटी के इंचार्ज होंगे। 34 को काउंसलिंग काॅर्डिनेटर, 34 कांस्टेबल्स को काउंसलिंग अफसर और 34 क्राइम सीन अफसर तैनात किए जाएंगे। इनके अलावा 382 पोस्टों को री-डिजाइंड चाइल्ड प्रोटेक्शन आफिसर, 121 साइबर क्राइम इंवेस्टिगेशन आफिसर और 302 काउंसलिंग आफिसर का स्टाफ जुटाने की तैयारी की जा रही है।

माहिर सिविलिएंस होंगे मददगार :  इन सब के अलावा पुलिस द्वारा अपने-अपने जिलों में आईटी और लाॅ एक्सपर्ट को ढूंढा जाएगा। जिन्हें इन दोनों की पूरी जानकारी हो। लिहाजा उनका इस्तेमाल पुलिस एक्सपर्ट के तौर पर बड़े मामलों में लेगी। ताकि अभियोजन व मुकदमेबाजी, फाॅरेंसिक साइंस लेब्रोरेटरी, केमिकल एग्जामर और अन्य चीजों को मजबूत किया जा सके। बड़े मामलों में केसों की हर पहलू में जांच के लिए जोकि आरोपियों को छूटने न दें 168 पोस्टें, फाॅरेंसिक लैब की 84, केमिकल एग्जामिनर की 12 और कानूनी मजबूती के लिए 16 पद तैयार किए जा रहे हैं, जोकि विभाग से ही लेकर तैयार किए जाएंगे।
इस प्रोजेक्ट को सरकार द्वारा शुरू किया जा रहा है। जिसके तहत लुधियाना में भी इसे लागू किया जाएगा। जोकि महिलाओं और बच्चों से संबंधित क्राइम को कंट्रोल करेंगे। महिलाओं और बच्चों से संबंधित क्राइम में तुरंत कार्रवाई करने के लिए सरकार की गाइडलाइन के अनुसार लुधियाना में काम शुरू हो चुका है। आईटी और लॉ एक्सपर्ट को भी ढूंढा जा रहा है। इन दोनों का इस्तेमाल एक्सपर्ट के तौर पर पुलिस करेगी
-राकेश अग्रवाल, पुलिस कमिश्नर लुधियाना

COMMENTS

WORDPRESS: 0
DISQUS: 0