शिव सेना समाजवादी ने पुलिस कमिश्नर का स्वागत कर विशेष मुद्दों पर की चर्चा : भारद्वाज / मदान लुधियाना : 22 नवंबर : (रवि वर्मा ब्यूरो) : नव नियु
शिव सेना समाजवादी ने पुलिस कमिश्नर का स्वागत कर विशेष मुद्दों पर की चर्चा : भारद्वाज / मदान
लुधियाना : 22 नवंबर : (रवि वर्मा ब्यूरो) :


राष्ट्रीय अध्यक्ष शिव सेना समाजवादी श्री कमलेश भारद्वाज, राष्ट्रीय चेयरमैन एडवोकेट हनी भारद्वाज व राष्ट्रीय युवा अध्यक्ष विशाल मदान की अध्यक्षता में नवनियुक्त कमिश्नर लुधियाना मनदीप सिद्धू का स्वागत शिवसेना समाजवादी के डेलिगेशन द्वारा किया गया। जिसमें राष्ट्रीय वाइस प्रधान नीटू, डिप्टी चेयरमैन पंजाब साहिल नागपाल, पंजाब वाइस प्रधान सौरभ वर्मा, पंजाब युवा प्रभारी वरुण गांधी, जिला अध्यक्ष राज मल्होत्रा, पंजाब वाइस प्रधान जितेंद्र कुमार, सोनू युवा अध्यक्ष गुरजीत सिंह राणा, युवा नेता सोनी, डिप्टी चेयरमैन दीपक जायसवाल, अमित, युवा वाइस प्रधान लुधियाना, सोनी, वर्मा जी, शामिल हुए।
भारद्वाज ने लुधियाना में बढ़ते अपराध और नशीले पदार्थों पर चर्चा की। भारद्वाज ने पुलिस के साथ कुछ जनसभाएं आयोजित करने के लिए चर्चा की। नव नियुक्त पुलिस कमिश्नर मनदीप सिद्धू ने अपराध और नशीले पदार्थों के खिलाफ कड़ा संज्ञान लेते हुए कहा कि पुलिस अपराध और नशीले पदार्थों के खिलाफ अच्छा काम कर रही है। आने वाले दिनों में इन गंभीर मुद्दों को लेकर पुलिस और सतर्क होगी। जिसके लिए हमें लुधियाना की जनता का साथ चाहिए। लुधियाना कमिश्नर मनदीप सिद्धू ने कहा कि आने वाले अगले हफ्ते के बीच में शिवसेना समाजवादी के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री कमलेश भारद्वाज के साथ एक और मीटिंग का आयोजन किया जाएगा जिसमें इन गंभीर मुद्दों के बारे में विस्तार पूर्वक चर्चा की जायेगी।

COMMENTS