Homeपंजाब

पीएयू के मुताबिक 0.20 पारा, 50 साल का टूटा रिकाॅर्ड

दिन में जितनी होगी तेज धूप, रात को उतना गिरेगा

पीएयू के मुताबिक 0.20 पारा, 50 साल का टूटा रिकाॅर्ड

मौसम : पीएयू के मुताबिक 0.20 पारा, 50 साल का टूटा रिकाॅर्ड, आईएमडी के अनुसार न्यूनतम पारा 2.80 दिन में जितनी होगी तेज धूप, रात को उतना गिरेगा ल

फ्लाई सिख मिल्खा सिंह की पत्नी निर्मल कौर ने फोर्टिस में ली अंतिम सांस
आतंकी से बना पुलिसवाला – नौकरी छोड़ करने लगा गाड़ियां चोरी
37 दिन के बाद लोक इंसाफ पार्टी के प्रमुख और एमएलए बैंस पर दुष्कर्म का पर्चा

मौसम : पीएयू के मुताबिक 0.20 पारा, 50 साल का टूटा रिकाॅर्ड, आईएमडी के अनुसार न्यूनतम पारा 2.80

दिन में जितनी होगी तेज धूप, रात को उतना गिरेगा

लुधियाना : (पी9 ब्यूरो) :

शनिवार को सुबह साढ़े सात बजे से ही तेज धूप के दर्शन होने से दिन में ठंड से राहत रही। वहीं, रात के पारे में रिकॉर्ड तोड़ गिरावट रही। शनिवार को न्यूनतम तापमान सिर्फ 0.2 डिग्री दर्ज किया गया। जोकि नॉर्मल 6.2 डिग्री दर्ज किया जाता है। वहीं, दिन का पारा भी सामान्य से 2.2 डिग्री कम रहा। 11 दिसंबर से अधिकतम तापमान सामान्य से 1-10 डिग्री तक कम चल रहा है। वहीं, रात के पारे में 16 दिसंबर से गिरावट हो रही है।
पीएयू की मौसम विशेषज्ञ डाॅ. केके गिल ने बताया कि दिन में जितनी तेज धूप निकलेगी रात के पारे में उतनी ही ज्यादा गिरावट दर्ज की जाती है। पीएयू में 1970 से लेकर अब तक के रिकॉर्ड के मुताबिक दिसंबर में लुधियाना का तापमान इतना कम कभी दर्ज नहीं किया गया। रिकॉर्ड के मुताबिक जनवरी में तापमान में गिरावट रहती है। लेकिन न्यूनतम तापमान में दिसंबर में इतनी गिरावट अब तक रिकॉर्ड नहीं की गई।
वहीं, पीएयू की मौसम विभाग की हेड डाॅ. प्रभज्योत कौर सिद्धू के मुताबिक 19 दिसंबर 1984 में लुधियाना का न्यूनतम तापमान 0.5 डिग्री दर्ज किया गया था। वहीं, आईएमडी के मुताबिक जिले का न्यूनतम तापमान 2.8 डिग्री दर्ज किया गया है। आईएमडी के मुताबिक 1930 में लुधियाना का न्यूनतम तापमान -1.1 डिग्री दर्ज किया जा चुका है।

अंतर की वजह

माहिरों के मुताबिक आईएमडी की ऑब्जर्वेटरी साहनेवाल और हलवारा एयरपोर्ट में स्थित है। उन इलाकों में इमारतें होने से वहां पर तापमान कुछ अधिक रहता है। वहीं पीएयू में स्थापित एग्रोमेट ऑब्जर्वेट्री के आसपास नॉन कंस्ट्रक्शन एरिया होने से यहां पर तापमान कम रहता है।

 शहीद एक्सप्रेस डेढ़ घंटा लेट पहुंची

बदलते मौसम के कारण शनिवार को जयनगर से अमृतसर को जाने वाली ट्रेन अपने निर्धारित समय से करीब डेढ़ घंटा देरी से लुधियाना पहुंची। इस ट्रेन का समय 1 बजकर 40 मिनट लुधियाना पहुंचने का है जबकि यह ट्रेन 3 बजकर 10 मिनेट पर लुधियाना पहुंची। बता दें कि मौजूदा समय में पंजाब में शहीद एक्सप्रेस, धनबाद एक्सप्रेस, बनारस, मालवा एक्सप्रेस व फ्रंटियर मेल ही रूटीन में चल रही हैं जबकि इसके अलावा कुछ स्पेशल ट्रेनें चलाई जा रही हैं।

एक घंटा देरी से पहुंची फ्लाइट

शनिवार को दिल्ली से साहनेवाल आने वाली फ्लाइट शाम करीब 4.15 बजे पहुंची। आमतौर पर फ्लाइट के आने का समय 3.15 बजे है। फ्लाइट में 42 यात्री सवार थे। वहीं, लुधियाना से दिल्ली के लिए शाम 4.45 बजे 44 यात्रियों को लेकर फ्लाइट रवाना हुई। फ्लाइट अपने निर्धारित समय से लगभग एक घंटा देरी से रवाना हो सकी।

बसों में सवारियां घटी, रेवेन्यू हुआ कम

पंजाब रोडवेज के जीएम इंदरजीत सिंह चावला ने बताया कि बढ़ती ठंड से सवारियों ने बसों में सफर करना भी कम कर दिया है। वहीं, दूसरी तरफ किसानों द्वारा दिल्ली बंद करने से उस रूट पर बसें भी बंद हो गई है। कोरोना के कारण कालेज बंद होने से स्टूडेंट्स भी सफर नहीं कर रहे है। ट्रांसपोर्ट अगर प्रभावित हो तो रेवन्यू लास होता है। रेवन्यू इस समय 10 लाख से कम होकर 8 लाख के करीब रह गया है।

सब्जियों को प्लास्टिक शीट से ढकें

पीएयू के मौसम विशेषज्ञ डॉ. केके गिल ने बताया इतना कम पारा सब्जियों की फसल के लिए सही नहीं है। इससे फसल को नुकसान होता है। ऐसे में हम किसानों को सब्जियों की फसलों को प्लास्टिक की शीट से ढकने, सरकंडे से ढकने या फिर हल्का धुंआ कर तापमान को बढ़ाने की कोशिश कर सकते हैं। 21 दिसंबर तक इसी तरह शीतलहर चलेगी।

विजिबिलिटी घटेगी

मौसम विभाग के मुताबिक 22-23 दिसंबर को घना कोहरा छाने की संभावना बताई गई है। ऐसे में विजिबिलिटी भी 200 मीटर से कम रहेगी। न्यूनतम तापमान के 2-5 डिग्री तक रहने की उम्मीद है। वहीं, अधिकतम तापमान 17-20 डिग्री तक रहेगा। डॉक्टर्स द्वारा इस मौसम में बुजुर्गों और बच्चों को बाहर न निकलने की सलाह दी जा रही है। वहीं, मॉर्निंग व इवनिंग वॉक से भी लोग गुरेज करें।

COMMENTS

WORDPRESS: 0
DISQUS: 0