Homeचण्डीगढ़

पीएम मोदी के साथ पंजाब सीएम कैप्टन अमरेंद्र सिंह की खास चर्चा :

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और गृहमंत्री अमित शाह के अलावा पूर्व पीएम डॉ. मनमोहन सिंह, राज्यसभा सांसद सुखदेव सिंह ढींढसा भी मौजूद रहे मीटिंग में

पीएम मोदी के साथ पंजाब सीएम कैप्टन अमरेंद्र सिंह की खास चर्चा :

पीएम मोदी के साथ पंजाब सीएम कैप्टन अमरेंद्र सिंह की खास चर्चा : श्री गुरु तेग बहादुर के 400वें प्रकाश पर्व पर होगा खास आयोजन, कैप्टन ने केंद्र से

साफ-सुथरे वातावरण में सांस लेने के लिए पौधरोपण जरूरी : हर्ष बाहरी
शिवसेना पंजाब ने गौधन एवं बेसहारा पशुओ की संभाल को लेकर जिला प्रशासन को दिया ज्ञापन : अरविन्द वालिया
एडवोकेट विक्रम सिद्धू को मिला आम जनता के साथ उद्योगपतियों और व्यापारियों का भरपूर समर्थन : हरकेश मित्तल

पीएम मोदी के साथ पंजाब सीएम कैप्टन अमरेंद्र सिंह की खास चर्चा : श्री गुरु तेग बहादुर के 400वें प्रकाश पर्व पर होगा खास आयोजन, कैप्टन ने केंद्र से मांगा 937 करोड़ का फंड

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और गृहमंत्री अमित शाह के अलावा पूर्व पीएम डॉ. मनमोहन सिंह, राज्यसभा सांसद सुखदेव सिंह ढींढसा भी मौजूद रहे मीटिंग में

कार्यक्रमों का सिलसिला 15 अप्रैल के बाद से शुरू हो जाएगा, जो 1 मई को मुख्य समागम के साथ संपन्न होगा

चंडीगढ़ : (एडिटर हरपाल सिंह चीना) :

पंजाब के मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और गृहमंत्री अमित शाह के साथ एक वर्चुअल मीटिंग की। श्री गुरु तेग बहादुर जी के 400वें प्रकाश पर्व के आयोजन के लिए हुई इस उच्च स्तरीय समिति की बैठक में कैप्टन ने कहा कि हम इस महत्वपूर्ण अवसर के शानदार आयोजन के लिए प्रतिबद्ध हैं। केंद्र सरकार ने भी इस आयोजन के लिए 70 सदस्यीय उच्चस्तरीय कमेटी का गठन किया है। इस दौरान कैप्टन ने केंद्र सरकार से 937 करोड़ का फंड मंजूर करने की अपील की है।

पंजाब सरकार के साथ मिलकर शताब्दी समारोह कराएगी SGPC

बता दें कि शिरोमणि गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी (SGPC) ने श्री गुरु तेग बहादुर साहिब जी के 400वें प्रकाश पर्व समेत अन्य शताब्दी समारोहों में प्रधानमंत्री को न्योता नहीं दिए जाने का फैसला किया था। SGPC अध्यक्ष बीबी जागीर कौर ने कहा था कि SGPC पंजाब सरकार के साथ मिलकर शताब्दी समारोह का आयोजन करेगी। गुरुवार को इसी संबंध में कैप्टन अमरिंदर सिंह ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और गृहमंत्री अमित शाह के साथ एक वर्चुअल मीटिंग की।
इस उच्च स्तरीय समिति की बैठक में पूर्व पीएम डॉ. मनमोहन सिंह, राज्यसभा सांसद सुखदेव सिंह ढींढसा भी मौजूद रहे। इस दौरान कैप्टन ने कहा कि प्रदेश सरकार इस महत्वपूर्ण अवसर के शानदार आयोजन के लिए प्रतिबद्ध है। इस पावन उत्सव को लेकर कार्यक्रमों का सिलसिला 15 अप्रैल के बाद से शुरू हो जाएगा, जो 1 मई को मुख्य समागम के साथ संपन्न होगा।

आनंदपुर साहिब को स्मार्ट सिटी बनाए जाने की मांग

मुख्यमंत्री ने इस उपलक्ष में आयोजित किए जाने वाले कार्यक्रमों के तहत विभिन्न प्रस्तावित प्रोजेक्टों के लिए प्रधानमंत्री से 937 करोड़ रुपए मंजूर करने की अपील की है। इसके अलावा मुख्यमंत्री ने श्री आनंदपुर साहिब को स्मार्ट सिटी बनाए जाने की भी मांग की। केंद्र सरकार ने भी इसके लिए 70 सदस्यीय उच्चस्तरीय कमेटी का गठन किया है। हालांकि इस समारोह में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के शामिल होने पर संशय है।

वर्चुअल मीटिंग में PM मोदी और CM अमरिंदर सिंह के अलावा पूर्व PM डॉ. मनमोहन सिंह, राज्यसभा सांसद सुखदेव सिंह ढींढसा भी मौजद रहे।

COMMENTS

WORDPRESS: 0
DISQUS: 0