पंजाब-हरियाणा के कारोबारियों का किसान आंदोलन को समर्थन : मैन्युफैक्चरिंग एंड ट्रेडिंग एसो. ने किसानों के समर्थन का दावा कर पार्टी बनाने के दिए संकेत
पंजाब-हरियाणा के कारोबारियों का किसान आंदोलन को समर्थन : मैन्युफैक्चरिंग एंड ट्रेडिंग एसो. ने किसानों के समर्थन का दावा कर पार्टी बनाने के दिए संकेत
लुधियाना : (पी9 ब्यूरो) :
पंजाब-हरियाणा के कारोबारियों ने मीटिंग कर किसानों के आंदोलन को समर्थन देने की बात की है। साथ ही ये भी संकेत दिए कि आने वाले कुछ दिनों में कारोबारियों की तरफ से राजनीतिक पार्टी का एलान भी किया जाएगा। इस नई राजनीतिक पार्टी में किसानों की भी अहम भूमिका के संकेत दिए। इसके चलते यह भी दावा किया गया कि रविवार को गुरदासपुर के डेरा बाबा नानक से सिंघु बॉर्डर पर जाने वाले किसानों के बड़े जत्थे का लुधियाना में स्वागत किया जाएगा।
इसमें पंजाब-राजस्थान के शॉपकीपर, मैन्युफैक्चरर्स, होलसेलर, ट्रेडर और रिटेलर शामिल होंगे। प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान पंजाब-राजस्थान के कारोबारियों ने कहा कि वह अन्नदाता के पिछले कई महीनों से चल रहे आंदोलन में अब कंधे से कंधा मिलाकर चलना चाहेंगे, इसके लिए चाहे उनको सड़कों पर भी उतरना पड़े।
व्यापारियों ने बताया कि अब तक 450 किसान इस आंदोलन में अपनी जानें गंवा चुके हैं। बावजूद इसके केंद्र सरकार अड़ियल रवैया पर बरकरार है। इस मौके पर मन्ना सिंह नगर के प्रधान गुरविंदर सिंह जौली, एसी मार्केट के प्रधान गुरचरण सिंह, घुमार मंडी एसोसिएशन के अध्यक्ष पवन बत्रा, अजीत लाकड़ा, मनिंदरपाल, मदन गोपाल, सुदर्शन जैन मौजूद रहे।
किसानों पर ही निर्भर हैं कई उद्योग: व्यापारियों ने बताया कि किसानों पर कई तरह के उद्योग निर्भर हैं। कपड़ा उद्योग का उदाहरण देते हुए पारियों ने बताया कि सपा के बिना अच्छी क्वालिटी का कपड़ा असंभव है। जब तक किसान खेतों में मेहनत कर कपास की पैदावार नहीं बढ़ाएंगे तब तक कपड़ा उद्योग प्रभावित रहेगा। व्यापारियों ने बताया कि सरकार को किसानों की मांगों को मान लेना चाहिए या फिर इसका कोई उचित हल निकाल इस आंदोलन को खत्म करना चाहिए। प्रेस कॉन्फ्रेंस कर रहे व्यापारी चाहे इस बात का जवाब नहीं दे पाए कि वह किसानों का समर्थन क्यों कर रहे हैं लेकिन उन्होंने यह स्पष्ट किया कि वह किसानों के समर्थन में अपने गाड़ियों कारखानों व घरों के बाहर स्टिकर लगाएंगे।
15 दिन में कर सकते हैं राजनीतिक पार्टी का ऐलान
रविवार को गुरदासपुर से दिल्ली जा रहे किसानों के जत्थे का जालंधर बाईपास स्वागत किया जाएगा। हम जल्द ही एक राजनीतिक पार्टी की घोषणा भी करेंगे। इस राजनीतिक पार्टी में व्यापारियों के साथ किसानों को भी अहम रोल दिया जा सकता है। पहले भी किसानों का समर्थन करते थे, लेकिन अब खुलकर सामने आए हैं और जरूरत पड़ने पर सड़कों पर भी उतरेंगे। -तरुण जैन बावा, प्रेसिडेंट ऑफ फेडरेशन ऑफ ऑल टैक्सटाइल मैन्युफैक्चरिंग एंड ट्रेडिंग एसोसिएशन ऑफ लुधियाना
रोजाना लाखों रुपए टैक्स भरने वाले व्यापारियों को सरकार शुरू से ही नजरअंदाज करती आई है। अब किसानों का समर्थन कर व्यापारी अपनी शक्ति प्रदर्शन करेंगे। गुरदासपुर से आ रहे किसानों के जत्थे का लुधियाना में पुरजोर समर्थन किया जाएगा और उनको जरूरत की हर चीज मुहैया करवाई जाएगी। -किशोर टॉक, प्रेसिडेंट, राजस्थान दुकानदार महासंघ
पिछले लंबे समय से किसान अपनी मांगों को लेकर आंदोलन पर हैं जिनको सरकार नजरअंदाज कर रही है। सरकार को चाहिए कि वह किसानों के मुद्दे का पुख्ता हल निकाले और इसको खत्म करें। सरकार को युवा पीढ़ी के भविष्य को सोचते हुए अपनी पॉलिसियों में भी बदलाव करना चाहिए। अगर समय रहते बदलाव नहीं किया गया तो आने वाले 10 सालों के बाद युवा पीढ़ी काफी प्रभावित होगी। -राहुल आहूजा, अध्यक्ष, सीआईआई

COMMENTS