Homeपंजाब

पंजाब सीएम का अकाली दल पर तंज :

पंजाब सीएम का अकाली दल पर तंज :

पंजाब सीएम का अकाली दल पर तंज : कहा-हर वारिस जमीन-पैसा छोड़कर जाता है, पुराने मुख्यमंत्री 9 हजार करोड़ कर्ज छोड़ गए लुधियाना : (रवि वर्मा ब्यूरो)

स्ट्रॉन्ग रूम की 24 घंटे निगरानी के लिए लगाए सीसीटीवी
मनोज कुमार चौहान ने जिला बाल सुरक्षा अधिकारी पर उठाये सवाल
पटियाला में एसआईटी ने संत ढंडरिया वाले से की पूछताछ

पंजाब सीएम का अकाली दल पर तंज : कहा-हर वारिस जमीन-पैसा छोड़कर जाता है, पुराने मुख्यमंत्री 9 हजार करोड़ कर्ज छोड़ गए

लुधियाना : (रवि वर्मा ब्यूरो) : 

पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने अकाली दल पर तंज कसा है। उन्होंने कहा कि हर किसी का वारिस अपनी पीढ़ी के लिए कुछ अच्छा जमीन-पैसा छोड़ कर जाता है, लेकिन मेरे मुख्यमंत्री वारिस विरासत में 9 हजार 20 करोड़ रुपए का कर्ज छोड़ गए। राज नहीं सेवा वालों का कर्ज मोड़ रहे हैं, लेकिन हम फिर भी यह नहीं कहते कि खजाना खाली है। उन्होंने कहा कि हमने कुछ नहीं किया जो पैसा इधर उधर जाता था उनका मुंह खजाने की तरफ मोड़ दिया। अब सारा पैसा खजाने में आ रहा है। किसानों के खेतों में पानी पहुंचाने के लिए पाइप बिछाए जा रहे हैं। लोगों को इलाज के लिए आम आदमी क्लिनिक खोले गए हैं जहां पर मुफ्त इलाज टेस्ट मिल रहे हैं। पहले वाली सरकारों ने अपने बारे में और अपने रिश्तेदारों के बारे में ही सोचा। खजाने का मुंह भी उनकी तरफ खोला।

3 हफ्तों में 7660 को दिए नियुक्ति पत्र

मुख्यमंत्री भगवंत मान ने आज विभिन्न विभागों के 427 उम्मीदवारों को नियुक्ति पत्र दिए। उन्होंने कहा कि 30 अगस्त से लेकर अब तक 3 हफ्तों में 7660 उम्मीदवारों को विभिन्न विभागों के नियुक्ति पत्र दे चुके हैं। जब से उनकी सरकार आई है डेढ़ साल में 36524 अब तक नियुक्ति पत्र दिए जा चुके हैं।
उन्होंने कहा कि सारी कानूनी अड़चनों को दूर करने के बाद उम्मीदवारों को नियुक्ति पत्र दिए जा रहे हैं ताकि बाद में उन्हें कोर्ट कचहरियों के धक्के न खाने पड़ें। उन्होंने कहा कि यह कोई क्रेडिट बार नहीं है, सरकारों का काम है रोजगार मुहैया करवाना। लोगों को पता है कि बिना कोई कुछ लिए दिए और बिना किसी सिफारिश के नौकरियां मिल रही हैं, लेकिन पिछली सरकारों के समय में ऐसा नहीं था।

सफलता से डरने लगे थे लोग

मुख्यमंत्री ने कहा कि पहले यदि कोई प्रदेश में इंडस्ट्री लगाना चाहता था तो उससे हिस्सा मांगते थे। पहले किसी बस, ढाबे वाले को भी नहीं बख्शा जाता था। हालात ऐसे बना दिए गए कि लोग अपनी कामयाबी से डरने लगे थे। पुरानी सरकारों ने लूटतंत्र पंजाब में जमकर चलाया। उद्योगपतियों को डराया जाता था। उनसे डराकर वसूली की जाती थी। उन्होंने कहा कि पंजाब में ऐसे हालात बना दिए गए थे कि लोग सफलता से भी डरने लगे थे। 2017 में विधानसभा चुनाव के दौरान वह मोरिंडा में एक ढाबे पर खाना खाने रुके। ढाबे का मालिक भी उन्हें देखकर आ गया। मैंने वैसे ही पूछा बहुत अच्छा ढाबा बना है कैसे चल रहा है। बोला-बस जी दो वक्त की रोटी चल रही है। यदि कह दिया कि अच्छा चल रहा है तो हिस्सा डालने वाले पहुंच जाएंगे।

8 UPSC के कोचिंग सेंटर खोलेंगे

भगवंत मान ने कहा कि हर साल 800 प्रशासनिक सेवा के अधिकारियों को जरूरत है। बच्चों को टेस्ट की तैयारी के लिए पंजाब में 8 UPSC कोचिंग सेंटर खोले जा रहे हैं। इन सेंटरों में होस्टल की सुविधा भी होगी। इस टेस्ट को पास करने के लिए सब कुछ त्याग कर साधना करनी पड़ती है। इसलिए तैयारी के लिए उम्मीदवारों को सारी सुविधाएं दी जाएंगी।

COMMENTS

WORDPRESS: 0
DISQUS: 0