पंजाब शिक्षा मंत्री का प्राइवेट स्कूलों पर एक्शन : छुटिटयों में स्कूल खोला तो बताना होगा कारण, रोपड़ निजी स्कूल को नोटिस जारी लुधियाना : (रवि वर्म
पंजाब शिक्षा मंत्री का प्राइवेट स्कूलों पर एक्शन : छुटिटयों में स्कूल खोला तो बताना होगा कारण, रोपड़ निजी स्कूल को नोटिस जारी
लुधियाना : (रवि वर्मा ब्यूरो) :


पंजाब के सभी प्राइवेट स्कूलों के खिलाफ अब शिक्षा मंत्री हरजोत सिंह बैंस ने एक्शन लेना शुरू कर दिया है। सर्दियों के कारण पंजाब में 8 जनवरी तक सभी स्कूलों में छुटि्टयां हैं। इस बीच कई ऐसे प्राइवेट स्कूल हैं जिन्होंने शिक्षा मंत्री के आदेश न मानते हुए सोमवार को स्कूल खोल लिए।
शिक्षा मंत्री हरजोत सिंह बैंस ने सभी जिलों के शिक्षा अधिकारियों को आदेश दिए हैं कि जो भी स्कूल 8 जनवरी से पहले खुल रहे हैं उन पर सख्त कार्रवाई करते हुए उसके प्रबंधकों को स्कूल खोलने का कारण बताओ नोटिस जारी किया जाए। इस बीच रोपड़ के जिला शिक्षा अधिकारी ने रोपड़ में एक स्कूल को कारण बताओ नोटिस जारी कर भी दिया है। इसकी जानकारी शिक्षा मंत्री हरजोत सिंह बैंस ने अपने सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर दी। कारण बताओ नोटिस में साफ लिखा है कि यदि 3 जनवरी तक लिखित में कारण न बताया गया तो इसे सरकार और विभाग के आदेशों की अवहेलना माना जाएगा। इसके बाद जो बनती कार्रवाई होगी वह की जाएगी।
ठंड और कोहरे के चलते लिया फैसला
गौरतलब है कि इससे पहले पंजाब सरकार ने बढ़ती ठंड के कारण स्कूली छात्रों और अध्यापकों की सुरक्षा के मद्देनजर पहले 2 जनवरी तक अवकाश घोषित किए, लेकिन ठंड का प्रकोप कम नहीं होने पर 1 जनवरी को अवकाश की समय सीमा को बढ़ाकर 8 जनवरी कर दी है। अवकाश के बाद सभी आंगनबाड़ी सेंटर और राज्य के स्कूल अपने पहले के निर्धारित समय पर ही खोले और बंद किए जाएंगे। राज्य सरकार ने सभी सरकारी, निजी, एडिड और मान्यता प्राप्त स्कूल सुबह 10 बजे खोलने का फैसला किया था।
कई छात्र और अध्यापक हो चुके हादसों का शिकार
कोहरे के कारण सड़क हादसों में कई बच्चियों और अन्य लोगों की मौत हो गई थी। ऐसे में राज्य सरकार ने छात्रों और टीचरों की सुरक्षा के मद्देनजर 25 दिसंबर 2022 से 2 जनवरी 2023 तक स्कूलों में अवकाश करने का फैसला किया था। लेकिन 1 जनवरी को दोबारा स्कूलों के अवकाश की समय सीमा को बढ़ा कर 8 जनवरी कर दी है।

COMMENTS