Homeचण्डीगढ़

पंजाब विधानसभा बजट सत्र : शिअद विधायकों का हंगामा

पंजाब विधानसभा बजट सत्र : शिअद विधायकों का हंगामा

पंजाब विधानसभा बजट सत्र : शिअद विधायकों का हंगामा, सदन में उठा सुखपाल  खैहरा पर ईडी के छापे का मामला चंडीगढ़ : (पी9 ब्यूरो) :   पंजाब विधानसभा

सिद्धू के साथ सिसवां फार्म हाउस में अमरिंदर का लंच
पंजाब सरकार ने पेट्रोल-डीजल पर दी बड़ी राहत
बचपन बचाओ आंदोलन ने सांसद रवनीत बिट्टू से ट्रैफिकिंग बिल पारित करने को समर्थन करने का किया आग्रह : दिनेश कुमार

पंजाब विधानसभा बजट सत्र : शिअद विधायकों का हंगामा, सदन में उठा सुखपाल  खैहरा पर ईडी के छापे का मामला

चंडीगढ़ : (पी9 ब्यूरो) :  

पंजाब विधानसभा बजट सत्र में आज सुखपाल सिंह खैहरा के आवास पर ईडी के छापे का मामला उठा। कंवर संधू ने यह मामला उठाया और पूर्व कैबिनेट मंत्री नवजोत सिंह सिद्धू ने इसका समर्थन किया। दूसरी ओर शिअद विधायकों ने सदन में हंगामा किया।

पंजाब विधानसभा बजट सत्र : पंजाब विधानसभा के बजट सत्र में बुधवार को अ शिरोमणि अकाली दल के विधायकाें ने हंगामा किया और सदन से वाकआउट किया। इसके साथ ही आम आदमी पार्टी के बागी विधायक सुखपाल खैहरा के आवास पर ईडी के छापे का मामला उठा। इस मामले में विधानसभा में निंदा प्रस्ताव लाया जाएगा। विधानसभा में यह मामला आप के एक अन्य बागी विधायक कंवर संधू ने उठाया। इसका कांग्रेस के विधायक व पूर्व मंत्री नवजोत सिंह सिद्धू ने समर्थन किया। उन्‍होंने मांग की कि जिस तरह से पश्चिम बंगाल में ममता बनर्जी ने सीबीआइ को कार्रवाई से रोका था हमें भी इसी तरह का कदम उठाना चाहिए। इससे प‍हले विधानसभा के बाहर शिरोमणि अकाली दल के विधायकों ने प्रदर्शन किया और बजट की प्रतियां जलाईं।
शिरोमणि अकाली दल के विधायकों ने विधानसभा में हंगामा किया। शिअद विधायकाें ने सदन में नारेबाजी की और इसक बाद सदन से वाकआउट किया। अकाली विधायक बिक्रम सिंह मजीठिया ने लगाए आरोप कि अपनी मांगों को लेकर 8 मार्च को प्रदर्शन कर रही आंगनबाड़ी कर्मचारियों के साथ कांग्रेस के कार्यकर्ताओं ने बदसलूकी की। उन्‍होंने आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं के साथ बदसलूकी करने वाले कांग्रेसी कार्यकर्ताओं और पुलिस कर्मचारियों के खिलाफ करवाइ की मांग की। उन्‍होंने कहा कि आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं पर दर्ज मामले वापस लिए जाएं।

आप ने पंजाब इंफ्रास्‍ट्रक्‍चर बिल का किया विरोध

आम आदमी पार्टी के विधायकों ने पँजाब इंफ्रास्ट्रक्चर बिल का विरोध किया । पार्टी के विधायक अमन अरोड़ा कहा कि सरकार टैक्स लगाने जा रही और जानबूझकर बिल का आज के बिजनेस के अंत में रखा गया है। स्पीकर ने उन्हें बोलने का समय नहीं दिया तो विधायकों ने नारेबाजी कर दी और वॉक आउट करके बाहर चले गए।

कंवर संधू ने उठाया सुखपाल खैहरा के आवास पर ईडी छापे का मामला

विधानसभा की कार्यवाही शुरू होने पर कंवर संधू ने यह मामला उठाया। उन्‍होंने कहा कि जब सदन चल रहा हो तो किसी भी विधायक को सदन की कार्यवाही में हिस्सा लेने से रोका नहीं जा सकता। अगर किसी को इस तरह की कार्रवाई करनी है तो उसे पहले स्पीकर को विश्वास में लेना चाहिए और उसे सूचित करना चाहिए। लेकिन, सुखपाल सिंह खैहरा के मामले में ऐसा नहीं किया गया। संधू ने कहा कि खैहरा का नाम एक पुरानी एफआइ आर में जोड़ा जा रहा है ।
नवजोत सिद्धू ने कंवर संधू की बात का समर्थन करते हुए कहा कि क्या हम फ्री सोसाइटी में जी रहे हैं या फियर सोसाइटी में जी रहे हैं, हमें यह तय करना होगा। उन्होंने कहा कि आज केंद्र की भाजपा सरकार हर उस व्यक्ति के खिलाफ संवैधानिक संस्थाओं का प्रयोग कर रही है जो सनके खिलाफ बोल रहा है। उन्होंने कहा कि यदि ये करें तो राष्ट्रधर्म और हम करें तो देशद्रोही। उन्होंने यह भी कहा कि अगर ड्रग के मामले में ही केंद्र सरकार को कोई कार्रवाई करनी थी तो चार साल पहले करनी चाहिए थी। उन्हें यह भी बताना चाहिए कि तब ड्रग के खिलाफ कार्रवाई कर रहे ईडी के अधिकारी निरंजन सिंह का उन्होंने तबादला क्यों किया।
संसदीय कार्य मंत्री ब्रह्म महिंद्रा ने भी ईडी की कार्रवाई को दुर्भाग्यपूर्ण बताया और कहा कि इससे सभी विधायकों में भय का माहौल बना हुआ है, क्योंकि सभी किसान आंदोलन के पक्ष में आवाज उठा रहे हैं। उन्होंने स्पीकर से इस पर प्रस्ताव लाने की मांग की । इस पर स्पीकर ने कहा कि प्रस्ताव कोई विधायक लाता है जिसे वह सदन में रखते हैं। सिद्धू ने कहा कि वह प्रस्ताव लाने के लिए तैयार हैं लेकिन बाद में इस बात पर सहमति बनी प्रस्ताव सर्वसम्मति से विधानसभा में पेश किया जाएगा और इस पर कार्रवाई की निंदा की जाएगी। स्पीकर ने कहा कानूनी तौर पर हम मर्यादा हनन का प्रस्ताव नहीं ला सकते।
सदन में मौजूद सुखपाल खैहरा ने अपना पक्ष रखते हुए कहा कि ईडी ने उनके बच्चों की शादी के कार्ड, मिठाई के डिब्बे और उनके उनकी बेटी द्वारा कैंसर मरीजों को दी गई सहायता राशि की डायरी पर भी साइन करवाए हैं । उन्होंने कहा कि अगर भाजपा सरकार यह समझती है कि वह इस तरह के छापामारी करवा उन्हें डरा लेगी तो यह उसकी गलतफहमी है। वह किसी भी कार्रवाई से डरने वाले नहीं हैं।

COMMENTS

WORDPRESS: 0
DISQUS: 1