HomeHeath

पंजाब में 26 से खुलेंगे 10वीं से 12वीं के स्कूल :

पंजाब में 26 से खुलेंगे 10वीं से 12वीं के स्कूल :

पंजाब में 26 से खुलेंगे 10वीं से 12वीं के स्कूल : सीएम का आदेश - वैक्सीन लगवा चुके टीचर ही पढ़ा सकेंगे, पैरेंट्स की सहमति जरूरी, ऑनलाइन क्लासें चलती

टांडा में 20 गउओ की हत्या करने वालो हत्यारो को जल्द हो फ़ासी की सजा : गुरजीत सिंह राणा
जीएसटी के सरलीकरण को लेकर जल्द ही व्यापार मंडल का शिष्टमंडल वित मंत्री निर्मला सीतारमन से करेगा मुलाकात : तरुण चुघ
रेखा माता मंदिर में फ्री मैडिकल चेकअप कैम्प लगवाया : राकेश भाटिया

पंजाब में 26 से खुलेंगे 10वीं से 12वीं के स्कूल : सीएम का आदेश – वैक्सीन लगवा चुके टीचर ही पढ़ा सकेंगे, पैरेंट्स की सहमति जरूरी, ऑनलाइन क्लासें चलती रहेंगी

लुधियाना/मोहाली : (पी9 ब्यूरो) :

कोरोना के मरीजों में लगातार आ रही कमी के बाद कोरोना पाबंदियों में सरकार कई तरह की राहत दे रही है। मंगलवार को मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह की रिव्यू मीटिंग के बाद अब स्कूल खोलने का फैसला ले लिया गया है। इसमें सबसे बड़ा फैसला 10वीं से 12वीं तक के छात्रों के लिए स्कूल खोलने का लिया गया है।
मुख्यमंत्री की ओर से मीटिंग के बाद आदेश दिए गए हैं कि इन कक्षाओं के स्कूलों को 26 जुलाई से खोलने के लिए जरूरी बंदोबस्त किए जाएं। साथ ही स्कूल में वहीं टीचर और स्टाफ आएगा, जो वैक्सीन के दोनों डोज ले चुका होगा। बच्चों को स्कूल बुलाने के लिए बच्चों के अभिभावकों की अनुमति लेना जरूरी होगा। इसके अलावा स्कूलों में ऑनलाइन क्लासें लगती रहेंगी। यह फैसला इस लिए भी लिया गया है, क्योंकि यह कहा जा रहा था कि डेल्टा वैरिएंट की वजह से ही कोरोना की तीसरी लहर आ सकती है। हालांकि, प्रदेश में अब तक डेल्टा वैरिएंट का एक भी केस नहीं मिला है।

मार्च से बंद हुए थे स्कूल

सरकार की ओर से कोरोना वायरस के कारण दो बार स्कूल बंद किए जा चुके हैं। दूसरी तरह के चलते मार्च में स्कूलों को बंद कर दिया गया था। प्रदेश में प्राइवेट और सरकारी मिलाकर करीब 30 हजार स्कूल हैं। इनमें से करीब 11 हजार स्कूल मिडल और सीनियर सेकंडरी हैं।

चंडीगढ़ और हरियाणा में खुल चुके हैं स्कूल

इससे पहले चंडीगढ़ प्रशासन ने 19 जुलाई से स्कूल खोलने का फैसला ले लिया था। इसके अलावा 19 जुलाई से ही हिमाचल प्रदेश में 9वीं से 12वीं तक के स्कूल खोले जा चुके हैं। इतना ही नहीं, इन दोनों से पहले हरियाणा में 15 जुलाई से ही क्लास लग रही हैं।

COMMENTS

WORDPRESS: 0
DISQUS: 0