HomeHeath

पंजाब में साधारण बेड व कोविड बेडो के रेट में तीन गुणा से ज्यादा का अंतर : सिमरजीत बैंस

पंजाब में साधारण बेड व कोविड बेडो के रेट में तीन गुणा से ज्यादा का अंतर : सिमरजीत बैंस

पंजाब में साधारण बेड व कोविड बेडो के रेट में तीन गुणा से ज्यादा का अंतर : सिमरजीत बैंस   लुधियाना : (पी9 ब्यूरो) : कोरोना काल में अस्पतालों में

करोना महामारी दौरान भी देश को महामारी से बचा कर निकालना अमित शाह की दूरदर्शिता का परिणाम : हरकेश मित्तल
ਹੁਣ ਉਹ ਦਿਨ ਦੂਰ ਨਹੀਂ ਜਦੋਂ ਬੈਂਸ ਸਲਾਖਾ ਪਿੱਛੇ ਹੋਵੇਗਾ : ਢਾਡਾ,ਗੋਸ਼ਾ
जै माँ चिंतपूर्णी सेवा सोसाइटी की तरफ से मासिक बस यात्रा चिंतपूर्णी एवं ज्वाला जी के कल होगी रवाना : टोनी बक्शी

पंजाब में साधारण बेड व कोविड बेडो के रेट में तीन गुणा से ज्यादा का अंतर : सिमरजीत बैंस  

लुधियाना : (पी9 ब्यूरो) :

कोरोना काल में अस्पतालों में दाखिल मरीजों को इलाज पर लाखों रुपये खर्च करने पड़ रहे हैं। कोरोना के इलाज के लिए तय किए गए रेटों की आड़ में निजी अस्पताल लोगों को लूट रहे हैं। यह आरोप लोक इंसाफ पार्टी के प्रमुख व विधायक सिमरजीत सिंह बैंस ने लगाए। बैंस ने निजी अस्पताल प्रबंधकों और सरकार के बीच सांठगांठ का आरोप लगाया। बैंस ने कहा कि सूबे के बड़े निजी अस्पतालों साधारण बेडों और कोविड बेडों के रेट में तीन गुना से ज्यादा का फर्क है।
बैंस ने सरकार से मांग की है कि कोविड मरीजों के बेड का रेट दोबारा से फिक्स किया जाए और साधारण बीमारी वाले बेड से 50 फीसद तक ही बढ़ाया जाए। बैंस ने पत्रकारों से बात करते हुए कहा कि उनके पास कुछ लोग आए हैं जिन्होंने कहा कि उनके परिजन निजी अस्पतालों में कोरोना का इलाज करवा रहे हैं और उनके पास अब पैसे देने को नहीं हैं। उन्होंने कहा कि लुधियाना, जालंधर व अमृतसर के कुछ नामी निजी अस्पतालों में मरीजों को लूटा जा रहा है।
बैंस ने कहा कि उनकी टीम ने इन तीनों शहरों के बड़े निजी अस्पतालों के साधारण बीमारी वाले बेडों व कोविड बेडों के रेट जुटाए। जिससे पता चला कि अस्पताल कोविड मरीजों से साधारण बीमारी वाले बेड के तीन गुना से ज्यादा पैसे वसूल रहे हैं। उन्होंने बताया कि लुधियाना के बड़े अस्पतालों में साधारण बीमारी वाले बेड का एक दिन का चार्ज 2000 रुपये है जबकि कोविड वाले मरीजों से 6500 से 7500 रुपये वसूले जा रहे हैं। आक्सीजन वाले साधारण बेड 3000 रुपये है और कोविड वालों से आक्सीजन बेड के 10 से 15 हजार वसूले जा रहे हैं। वहीं वेंटीलेटर वाले साधारण बेड के चार्जेज 7 से 8 हजार है जबकि कोविड मरीजों से इसके 18 हजार रुपये वसूले जा रहे हैं।

कोविड सेंटरों में सीसीटीवी कैमरे लगाए जाएं

बैंस ने कहा कि कोविड मरीजों के लिए बनाए गए बेड के चार्जेज इतने ज्यादा किए जाने पर सरकार की मशां पर भी सवाल खड़े होते हैं। उन्होंने कहा कि कोविड वार्ड में भी उतना ही काम है जितना साधारण वार्ड में। उन्होंने कहा कि अगर बढ़ाने ही हैं तो 50 फीसद रेट बढ़ाया जाए। इसके अलावा उन्होंने कहा कि अस्पतालों के कोविड सेंटरों में सीसीटीवी कैमरे लगाए जाएं। इस मौके पर उन्होंने हर जिले में अपने दो दो नेताओं के फोन नंबर जारी किए और कहा कि जो भी अस्पताल गरीब मरीजों से फालतू पैसे ऐंठता है तो वह उनसे संपर्क करें। लोक इंसाफ पार्टी गरीबों से किसी कीमत पर फालतू वसूली नहीं होने देगी।

COMMENTS

WORDPRESS: 0
DISQUS: 0