Homeपंजाब

पंजाब में ला एंड आर्डर की स्थिति दयनीय

पंजाब में ला एंड आर्डर की स्थिति  दयनीय

पंजाब में ला एंड आर्डर की स्थिति बेहद दयनीय : हरकेश मित्तल लुधियाना : (रवि वर्मा ब्यूरो) :  जिला भाजपा व्यापार प्रकोष्ठ के प्रधान हरकेश मित

लहरागागा में बिजली सप्लाई पूरी न होने से नाराज किसानों ने 8 घंटे तक एसएसए-जेई को बनाया बंधक
बकरईद पर कुर्बानी के लिये 1.05 लाख रुपये में बिका बकरा
भाजपा के वार्ड नं 79 के इंचार्ज एडवोकेट राकेश भाटिया विकास कार्यो का जायजा लेते हुए

पंजाब में ला एंड आर्डर की स्थिति बेहद दयनीय : हरकेश मित्तल

लुधियाना : (रवि वर्मा ब्यूरो) : 

जिला भाजपा व्यापार प्रकोष्ठ के प्रधान हरकेश मित्तल की ओर से मॉडल टाउन में पूर्व रिटायर्ड डीजीपी अनिल शर्मा से पंजाब के दिनों दिन बिगड़ रहे हालत को लेकर एक मीटिंग की गई। इस मौके ड्यूटी पर रहते हुए पंजाब हित के लिए उनके द्वारा दी गई सेवाओं को देखते हुए उनको बुक्के देकर सम्मानित भी किया गया। इस मौके हरकेश मित्तल ने उनको बताया कि आज पंजाब में ला एंड आर्डर की स्थिति बेहद दयनीय है। प्रतिदिन पंजाब में हो रही सरेआम गुंडागर्दी को देखते हुए पंजाब का व्यापारी दूसरे राज्यों की ओर पलायन करने का मन बना रहा है। वही पंजाब की आर्थिक स्थिति भी अच्छी नहीं है। पंजाब में गुंडाराज, अराजक तत्वों का बोलबाला है। पंजाब की पुलिस मूक दर्शक बनी हुई है। अगर यही हाल रहा तो पंजाब की जनता आपने आप को कैसे सुरक्षित महसूस करेगी। पंजाब में भगवंत मान सरकार हर फ्रंट पर फेल साबित हुई है। इस मौके सुनील शर्मा, आलोक शर्मा आदि उपस्थित रहे।

COMMENTS

WORDPRESS: 0
DISQUS: 0