पंजाब में मिनिस्टीरियल स्टाफ की हड़ताल सात नवंबर तक जारी, लुधियाना में दफ्तराें पर लटके ताले लुधियाना : (पी9 ब्यूरो) : डीसी दफ्तर के बाहर धरने
पंजाब में मिनिस्टीरियल स्टाफ की हड़ताल सात नवंबर तक जारी, लुधियाना में दफ्तराें पर लटके ताले
लुधियाना : (पी9 ब्यूरो) :

डीसी दफ्तर के बाहर धरने पर बैठे मिनिस्टीरियल स्टाफ यूनियन के कर्मचारियाें की हड़ताल मंगलवार काे भी जारी रही। कर्मचारी 8 अक्टूबर से लगातार हड़ताल पर हैं। पिछले दो दिन से दफ्तरों पर मुलाजिमों ने ताले लगाए हुए हैं। पंजाब के वित्त मंत्री मनप्रीत बादल के खिलाफ अफसरों में रोष व्याप्त है। कर्मचारी सामूहिक छुट्टी लेकर धरने पर बैठे हैं। पंजाब स्टेट मिनिस्टीरियल सर्विसेज यूनियन ने 7 नवंबर तक हड़ताल का एलान किया है। कर्मचारियाें का आराेप है कि अकाली सरकार के बाद कांग्रेस सरकार ने मुलाजिमों को कुछ नहीं दिया। पूरे प्रदेश में मुलाजिम हड़ताल पर हैं। खजाना दफ्तर के कर्मचारी भी हड़ताल पर हैं, जिसकी वजह से किसी की सैलरी जारी नहीं हुई।
कंप्यूटर पर भी कोई कर्मचारी नहीं करेगा काम
यूनियन के जिला चेयरमैन विकास जुनेजा ने कहा कि सप्ताह में तीन दिन कर्मचारी दफ्तर आएंगे लेकिन ताले लगाकर बाहर बैठ जाएंगे। उसके बाद पेन डाउन के साथ टूल भी बंद रहेंगे। उन्होंने कहा कि कंप्यूटर पर भी कोई कर्मचारी काम नहीं करेगा। उन्होंने कहा कि जब तक मांगें पूरी नहीं की जातीं तब हड़ताल को ऐसे ही जारी रखा जाएगा।
विधानसभा चुनाव से पहले कर्मचारी संगठनाें ने किया विराेध तेज
गाैरतलब है कि अगले साल हाेने वाले विधानसभा चुनाव से पहले कर्मचारी संगठनाें ने सरकार के खिलाफ माेर्चा खाेल दिया है। आए दिन राज्य के कई जिलाें में प्रदर्शन हाे रहे हैं। रविवार काे जालंधर दाैरे पर आए मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी का बेराेजगार अध्यापकाें ने विराेध जताया था। इसके अलावा कर्मचारी मंत्रियाें और विधायकाें के खिलाफ भी प्रदर्शन कर रहे हैं।

COMMENTS