Homeपंजाब

पंजाब में नशे को जड़ से खत्म करने के लिए

पंजाब में नशे को जड़ से खत्म करने के लिए

पंजाब में नशे को जड़ से खत्म करने के लिए अखिल भारतीय परिवार पार्टी अपनी पूरी रणनीति लेकर आई मैदान में : अमनदीप शर्मा भारतीय जालंधर : (रवि वर्मा ब्

वैसाखी का त्यौहार आपसी सौहार्द व प्यार का प्रतीक : गौरव अरोड़ा
जैसलमेर में पी एम मोदी की दिवाली : लोंगेवाला पोस्ट से मोदी की चीन-पाक को चेतावनी
डीएसपी हरजिंदर सिंह की मौत की जिम्मेदार पंजाब सरकार : विशाल मदान

पंजाब में नशे को जड़ से खत्म करने के लिए अखिल भारतीय परिवार पार्टी अपनी पूरी रणनीति लेकर आई मैदान में : अमनदीप शर्मा भारतीय

जालंधर : (रवि वर्मा ब्यूरो) :

आज जालंधर लोक सभा प्रभारी श्री अमनदीप शर्मा भारतीय जी ने यह बयान जारी करते हुए कहा कि अखिल भारतीय परिवार पार्टी पूरी तरह पंजाब से नशे को जड़ से खत्म करने के लिए तैयार है। अमनदीप शर्मा ने कहा हम इस मिशन को जल्द से जल्द शुरू करने वाले हैं और इसकी शुरुआत हम युवाओं को रोजगार के अवसर प्रदान करके करेंगे। उन्होंने आगे बताते हुए कहा कि इसके लिए हमारी पहले से 4,5 मल्टीनेशनल कंपनी से बात हो चुकी है जिसको लेकर हम हर लोकसभा में पंजाब में एक जॉब मेला लगाएंगे। 

युवाओं को उनकी काबिलियत के हिसाब से रोजगार मिलेगा

अमनदीप शर्मा ने बताया कि इससे यह लाभ होगा कि युवा अपने काम में व्यस्त रहेगा अपनी जिम्मेदारी को समझेगा अपने परिवार का ध्यान रखेगा और संसार की उन बुरी गतिविधियों से दूर रहेगा जो उसको नशे की ओर धकेलने का काम करती आ रही हैं। आगे बताते हुए श्री अमनदीप शर्मा  ने  कहा कि यह सरकार के द्वारा किए जाने वाले कार्य है पर सरकार दोनो की दोनों इस कार्य को करने में विफल रही है चाहे केंद्र सरकार है या पंजाब में आम आदमी पार्टी की सरकार है। इसीलिए अखिल भारतीय परिवार पार्टी को सबसे पहले युवाओं के लिए यह कदम उठाना पड़ा इससे एक तो बेरोजगारी दूर होगी और दूसरा नशे पर लगाम लगेगी।

COMMENTS

WORDPRESS: 0
DISQUS: 0